घर से बाहर बिना दस्तावेज के न निकालें गाड़ी अब दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में जगह
जगह पर ट्रैफिक पुलिस सख्ती से गाड़ी के कागज चेक करते दिखेंगे। अगर कोई वाहन चालक
बिना कागज के पकड़ा जाता है तो समझिए कि दस हज़ार पॉकेट से गए। यात्रियों को गाड़ी
अब जरा संभलकर चलाना होगा। गाड़ी को बिना दस्तावेज के घर से बाहर न निकालें। नया
मामला क्या है ? इस मद्देनजर गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस
एक्शन प्लान (GRAP) के तहत कई नियमों की लागू करने की बात कही है। दिल्ली की वायु
प्रदूषण की मार से तो आप वाकिब है ही। डॉक्यूमेंट गाड़ी का सब रखे अपने पास ध्यान
रहे कि यह नियम चार पहिया और दो पहिया, दोनों ही तरह के वाहनों के लिए जरुरी है। एक
अक्टूबर से ही नियमों में सख्ती कर जांच शुरू कर दी जाएगी। इसलिए अब घर से बाहर
निकलते समय अपने गाड़ी का सारा डॉक्यूमेंट जरूर पास में रखें। PUC (पॉल्यूशन अंडर
कंट्रोल) सर्टिफिकेट पास में रखना तो काफी जरूरी है क्योंकि अगर आप एक साल से
पुराने वाहन को बिना PUC के चलाते दिखे तो आप पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगा दिया
जाएगा।