क्या हैमामला पूरा
दरअसल सोशल मीडिया पर अमेजन मिनी टीवी के शो` केस तो बनता है' का एक क्लिप सामने आया है । इस क्लिप में दिख रहा है कि एक्टर- कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी के अमिताभ बच्चन पर कहे गए एक जोक के बाद अभिषेक बच्चन को गुस्सा आ जाता है और वो शूटिंग रोककर मेकर्स को बुलाते हैं । ये देखकर कुशा कपिला और रितेश देशमुख भी हैरान रह जाते हैं । वीडियो में अभिषेक मेकर्स से कहते दिखते हैं,' मैं बेवकूफ नहीं हूं. ये ज्यादा हो रहा है, मेरे लिए जो कहना है कहो, मैं समझता हूं । लेकिन पैरेंट्स पर नहीं । मुझ तक जोक रख लेना, पिताजी को लेकर मैं थोड़ा सेंसटिव हो जाता हूं । वो मेरे पिता हैं, मुझे अच्छा नहीं लगता ।'
अमिताभ बच्चन का मजाक उड़ाए जाने पर अभिषेक बच्चन ने बीच शूटिंग में ही शो छोड़ दिया और वहाँ से चले गए । इस दौरान जिसने भी अभिषेक बच्चन को समझाने की कोशिश की, अभिषेक ने उसकी जमकर क्लास लगा दी । बॉलीवुड के सबसे कूल ऐक्टर कहे जाने वाले अभिषेक बच्चन को कभी किसी ने इतना गुस्से में नहीं देखा, लेकिन रितेश देशमुख के शो केस तो बनता है मैं मजाक मजाक में कॉमेडियन्स ने अमिताभ बच्चन पर ऐसा जोक मार दिया कि अभिषेक बच्चन बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक रितेश देशमुख और वरुण शर्मा के शो केस तो बनता है की शूटिंग चल रही थी । सब कुछ सही जा रहा था तब ये एक्टर और कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी ने अमिताभ बच्चन को लेकर एक जोक मार दिया । ये जोक अभिषेक बच्चन को चुप गया । इसके बाद अभिषेक बच्चन गुस्से में खड़े हो गए और बोले मैं मूर्ख नहीं हूँ और यह कहते हुए उन्होंने शो की शूटिंग बंद करवा दी । अभिषेक बच्चन को इतना गुस्से में देखकर रितेश देशमुख हैरान रह गए । रिपोर्ट के मुताबिक टीम के समझाने पर अभिषेक बच्चन ने भड़कते हुए कहा, ये थोड़ा ज्यादा हो रहा है । ये सब कुछ मुझ पर हो रहा है । चलो मैं समझ गया लेकिन माता पिता को शामिल करना जो मुझ तक सीमित रहना चाहिए । पिताजी को लेकर मैं थोड़ा संवेदनशील हो जाता हूँ । वो मेरे पिता है, मुझे अच्छा नहीं लगता । अभिषेक का ये गुस्सा देख परितोष त्रिपाठी के हाथ पैर फूल गए और उन्होंने जब अभिषेक को समझाने की कोशिश की तो अभिषेक ने उनकी क्लास लगा दी । अभिषेक ने परितोष से गुस्से में कहा, थोड़ी इज्जत देनी चाहिए । कॉमेडी के दायरे में इतना भी नहीं करना चाहिए । हम लोग आज कल बह जाते हैं । इतना कहकर अभिषेक बिना शूटिंग पूरी कि ये शो छोड़कर चले गए । कई बार ऐक्टर्स कॉमेडी के नाम पर बहुत ज्यादा मजाक उड़ा देते हैं और आज कल तो कई कॉमेडियन्स सीधे आपके इतिहास और धर्म का भी मजाक उड़ाने लगते हैं । लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब मजाक उड़ाए जाने पर किसी एक्टर ने इस तरह से छोड़ दिया हो ।
