बिग बॉस शो में साजिद खान को लेने से बड़ा बवाल खड़ा हो गया है और अब उंगलियां सिर्फ इस शो की तरफ नहीं बल्कि पूरे चैनल और सलमान खान की तरफ भी उठ गई है कि आखिर सलमान खान जीस शो से जुड़े हों। उस शो में एक सेक्शुअल प्रिडेटर को कैसे कन्टेस्टेंट बनाया जा सकता है। विमिन कमिशन इसमें आया फिर से वो लड़कियां जिन्होंने साजिद खान पर मीटू का आरोप लगाया था, वो भी ऐक्टिव हुई और उन्होंने भी मीडिया में इंटरव्यू दिए। और तो और शर्लिन चोपडा ने तो बिग बॉस वालों को लीगल नोटिस तक भेज दिया है। अब मामला जो है बड़ा पेंचीदा हो गया है। यही कारण है कि मेकर्स के ऊपर प्रेशर बन गया है और उन्होंने एक डिसिशन फाइनली ले लिया है और इस डिसिशन को सलमान की हामी के बाद ही लिया गया। हम सब जानते हैं कि सलमान खान के कहने पर ही साजिद खान को इस शो में चान्स मिला है क्योंकि साजिद की बहन फराह सलमान की पुरानी दोस्त है और सलमान का काफ़ी दखलअंदाज़ी रहता है। बिग बॉस शो के कंटेंट में ऐसे में किसे रखना है कि इसे निकालना है? उसके लिए भी सलमान से बातचीत होना जरूरी है। अब जो लेटेस्ट खबर आ रही है उसमें ये कहा जा रहा है शो के मेकर्स ने फाइनली इस बवाल के बाद साजिद खान को घर से बाहर निकालने का फैसला लिया है और आने वाले हफ्ते में साजिद खान को घर से बाहर कर दिया जाएगा। इसमें सलमान की भी हामी हैं। सलमान ऐसे इजली हाँ नहीं कर रहे थे लेकिन जीस तरह का माहौल बना उससे सलमान कोई प्रॉब्लम नहीं चाहते हैं और अपनी इमेज खराब नहीं करना चाहते। इसीलिए साजिद खान को बाहर करने के लिए सलमान ने भी हाँ कर दिया है। उन्होंने मेकर्स को कहा कि मुझे इसमें कोई ऐतराज नहीं जो आपका डिसिशन है। ले लो तो कह सकते हैं कि आने वाले समय में या आने वाले हफ्ते में साजिद खान शो से बाहर आ सकते हैं। फिलहाल यह चैनल का ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं आया है। चैनल से जुड़े एक सोर्स ने यह बात कही है कि बिग बॉस शो जल्द ही साजिद खान को घर से बाहर करेगा।
