*दीन दुखियों की हर संभव मदद हेतु सदैव अग्रणी रहते हैं *श्री सतीश अग्रवाल जी*



चैरिटी जिसे कहीं-कहीं हिंदी भाषा में “दान” भी कहा जाता है जो असहाय वर्ग को दिया जाता है।इसके तरह तरह के मतलब होते हैं और यह किसी भी तरह का हो सकता है।

दान का मतलब सिर्फ पैसे देना ही नहीं होता है।इसमें सबसे पहले और उपर आता है आपकी भावना जिससे आप कोई भी सेवा कार्य आदि करते हो, उसके बाद होता है मन फिर तन और सबसे बाद में धन आता है।

जबकि धन सर्वोपरि माना जाता है जिसके द्वारा सभी कुछ संभव हो जाता है।कुछ लोग सेवा अपनी क्षमता के हिसाब से और कुछ लोग स्वयं के साथ दुसरों को भी अनेक सेवाओं में अपने चिरपरिचित प्रबुद्ध जनों को साथ लेकर धर्म और सेवा के कार्य बढ़चढ़ कर भव्य रूप में करते हैं।

हमारी तुलना में इसमें सर्वाधिक श्रेय अपने साथ अन्य लोगों को जोड़ कर, इक्कठा करके सेवा के कार्य में लगाने वालों को जाता है।

*जी हां!* हम बात कर रहे हैं एक ऐसे प्रमुख समाजसेवी परम आदरणीय श्रीमान सतीश अग्रवाल जी का इनके बारे जितना भी हम कहें शायद कम ही होगा।

*श्री अग्रवाल जी* विश्व प्रसिद्ध *श्री वैष्णों सेवा मण्डल चैरिटेबल ट्रस्ट (रजि.)*नामक अग्रणी संगठन के संस्थापक प्रधान है।

आपने मात्र 16 वर्ष की आयु में ही धर्म एवं समाज सेवा प्रारंभ कर दी थी।आपके प्रेरणा श्रोत रहें आपके पूज्य माताजी एवं पिताजी

और देखा गया है कि श्री अग्रवाल जी पर श्री माता महारानी जी पर विशेष एवं अपार अनुकंपा है।

जिसके द्वारा आज यह संगठन निरंतर सेवार्थ कार्य करते हुए 40 वर्ष पूर्ण कर चुका है।

ट्रस्ट परिवार में दिल्ली के बहुत बड़े और फेमस ब्रांड के उधोगपति एवं सुप्रसिद्ध, धार्मिक, समाजसेवी जुड़े हुए हैं।

जिनका ट्रस्ट सभी कार्यों में भरपूर सहयोग मिलता रहता है।

ट्रस्ट कार्यों में सभी छोटे-बड़े सदस्य बहुत प्रसन्नता के साथ सपरिवार सम्मिलित होकर *श्री माता रानी जी*का शुभ आशीर्वाद एवं विशेष कृपा रुपी आशीर्वाद लाभ अर्जित करते हैं। ट्रस्ट के प्रमुख कार्य प्रतिवर्ष मार्च और अक्टूबर माह में दोनों में ही श्री माता रानी जी के भव्य नवरात्रि महोत्सव को मनाया जाता है।

1 जनवरी नव वर्ष में एक शानदार बहुरंगी धार्मिक कैलेंडर एवं विशाल भण्डारें का आयोजन में श्री मां आधा कात्यायनी देवी जी को भव्य श्रृंगार भेंट भोग प्रसाद के साथ विशाल भण्डारें का आयोजन भी किया जाता है।

फ़रवरी माह में एक पारिवारिक पिकनिक भी आयोजित की जाती है। एवं गत दो वर्षों से निरंतर प्रतिमाह की श्री दुर्गाष्टमी को एवं प्रतिदिन के आधार पर विशाल भण्डारों का आयोजन भी होता आ रहा है।

ट्रस्ट के मुख्य प्रायोजक में निम्नलिखित महानुभावों के नाम है। सर्व प्रथम *सर्व श्री पवन गुप्ता जी* (पी. पी. ज्वैलर्स),

*अनिल मित्तल जी* (सतमोला ग्रुप),*सतीश गुप्ता जी*

(बॉडीकेयर ग्रुप),*प्रमोद गुप्ता जी*(अजनारा ग्रुप),

*राजू भाई दवे जी*(युनीसन ज्वैल्स), *विकास सिंघल जी*

(यदु ग्रीन फार्म),*जय नारायण अग्रवाल जी*(सुप्रसिद्ध समाज सेवी)एवं*श्रीमती संगीता गोयल जी*

(कैलाश अस्पताल समूह) एवं अन्य प्रमुख पदाधिकारी

*दिपेंद्र सिंघल जी* महामंत्री,*संदीप कुमार गुप्ता जी* 

कोषाध्यक्ष,महिला चेयरपर्सन*श्रीमती मीना गुप्ता जी*

महिला अध्यक्ष, *शोभा अग्रवाल जी* 45 मुख्य आयोजन समिति सदस्य और समस्त ट्रस्ट परिवार जन।

ट्रस्ट परिवार में जुड़ने वाले सभी नये सहयोगी एवं सदस्यों का बहुत बहुत स्वागत और अभिनन्दन हैं।

*।। जय माता की ।।*

सादर सूचनार्थ


और नया पुराने