विग पहनती है बच्चन की बहू ऐश्वर्या

 

बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन के बालों को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। कहा जा रहा है कि ऐश्वर्या राय गंजी हो गई है और इसे छुपाने के लिए वो विग लगाने लगी है। कुछ लोगों ने ऐश्वर्या राय की इस वीक को भी पकड़ लिया है। दरअसल मिस वर्ल्ड होने के बावजूद ऐश्वर्या लंबे समय से अपने हेयर स्टाइल में कोई बदलाव नहीं कर रही है। लंबे समय से उन्हें इसी पार्टिशन वाले लुक में ही देखा जा रहा है। हाल ही में ऐश्वर्या डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ इसी लुक में पहुंची थी। लेकिन यहाँ के अलग लाइटिंग की वजह से लोगों का ध्यान उनके बालों पर चला गया। अब कई लोगों का कहना है कि ऐश्वर्या अपने बालों की खूबसूरती को खो रही है और अब वो गंजी हो रही है, इसलिए उन्होंने लगाना शुरू कर दिया है। एक शख्स ने ऐश्वर्या के बालों पर कमेंट करते हुए लिखा है, ऐश्वर्या बिग पहनती हैं। बालों का पार्टिशन पाउडर से भरा दिख रहा है। तो वहीं इस शख्स की हाँ में हाँ मिलाते हुए एक और ने लिखा, उसने बालों को फिक्स करने के लिए स्प्रे का इस्तेमाल किया है। वहीं एक बोला ऐश्वर्या के बालों में जो वाइटनेस दिख रही है वो हेर फिक्सर की वजह से हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ कई लोगों ने ऐश्वर्या को अपना स्टाइलिश बदलने की भी सलाह दे डाली। लोगों ने कहा कि अब बच्चन परिवार की बहू को अपना स्टाइलिश बदल लेना चाहिए क्योंकि लोग अब उनके एक ही तरह के लुक से बोर हो चूके हैं। सिर्फ ऐश्वर्या का शिकार नहीं हुई बल्कि अभिषेक बच्चन के इस लुक का भी लोगों ने खूब मजाक उड़ाया। एक शख्स ने अभिषेक के इस लुक को देखकर लिखा, ऐश्वर्या राय वाला सूट पहन कर क्यों आया हैं? तो वहीं अगला बोला कि अभिषेक ने क्या चोर बाज़ार से कपड़े खरीदकर पहने है? तो किसी ने कहा कि लंगूर के हाथ में अंगूर तो कोई बोला आप जाविद फालूदा। फिलहाल अभिषेक और ऐश्वर्या के इस लुक का खूब मजाक उड़ रहा है। 

और नया पुराने