रणबीर कैटरीना से आंखें नहीं हटा पाए एक्स गर्लफ्रेंड को छिप छिप कर ऐसे देखते रहेl

 




वो कहते है ना जब एक्स अचानक से सामने आ जाए तो आँखों के सामने अंधेरा छा जाता है, हाथ पैर सुन्न हो जाते है और दिल बहुत तेजी से धड़कने लगता है। ना चाहते हुए भी निगाहें बार बार उसी पर पहुँच जाती है। यही ठीक हाल रणबीर कपूर का भी हुआ है जब उनके सामने अचानक से कट्रीना कैफ आ गई। 
दरअसल, कल्याण ज्वेलर्स के मालिक के घर दशहरा का कार्यक्रम रखा गया था। इसमें साउथ के कई बड़े स्टार्स के साथ कट्रीना और रणबीर को भी बुलाया गया था, लेकिन कार्यक्रम में पहुंचते ही अचानक रणबीर कपूर की आँखों के सामने कट्रीना कैफ आ गई। ये बात तो जगजाहिर है कि कट्रीना रणबीर से कितना प्यार करती थीं। दीपिका के बाद रणबीर कट्रीना को डेट कर रहे थे। रणबीर के लिए कट्रीना ने तब सलमान खान को भी छोड़ दिया था, लेकिन फिर रणबीर आलिया के बन बैठे और अब दोनों की शादी भी हो चुकी है। 
फंक्शन में कट्रीना और रणबीर ने एक दूसरे से बिल्कुल भी बात नहीं की।
 कट्रीना ने तो रणबीर की तरफ देखा तक नहीं, लेकिन रणबीर उन्हें चोरी छुपे देखते रहे और उनकी इसी हरकत को एक कैमरामैन ने भी अपने कैमरे में कैद कर लिया। इस तस्वीर में साफ नजर आ रहा है रणबीर कट्रीना को किस तरह से निहार रहे हैं? ब्रेकअप के बाद रणबीर और दीपिका तो दोस्त बन गए लेकिन कट्रीना के साथ उनका रिश्ता टूटने के बाद कभी नहीं जुड़ पाया। दोनों ने एक दूसरे से बिल्कुल दूरी बना ली। यहाँ तक कि शादी वगैरह में ना कट्रीना ने रणबीर को न्योता भेजा नहीं, रणबीर ने कट्रीना को बुलाया आप कट्रीना विकी कौशल के साथ खुश हैं तो रणबीर आलिया के साथ सूखी है, लेकिन हाल वही है जब आँखों के सामने 100 तो नज़रें बार बार उसी पर चली जाती है।  

और नया पुराने