अभिषेक बच्चन को सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल किया जाता है क्योंकि अभिषेक बच्चन अपने पिता जीतने कामयाब नहीं हो पाए। इसीलिए कई बार अभिषेक के लिए ये भी कहा जाता है कि ऐश्वर्या और अमिताभ अभिषेक से ज्यादा सक्सेसफुल है और अभिषेक के पास काम ही नहीं है। वो तो बेरोजगार हैं। आज सोशल मीडिया पर एक यूजर ने अभिषेक बच्चन को साफ तौर पर बेरोजगार कह दिया, जिसके बाद इस ट्रोलर को अभिषेक बच्चन ने मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। हुआ यूं कि अभिषेक बच्चन जो कि सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं, उन्होंने एक जर्नलिस्ट की पोस्ट पर जवाब दिया। इस जर्नलिस्ट ने लिखा था की आज न्यूस पेपर के इतने पन्ने फ्लिप करने पड़े न्यूस तक पहुंचने के लिए क्योंकि धनतेरस है और इतने सारे ऐडवर्टाइजमेंट है। इस पर अभिषेक बच्चन ने जवाब देते हुए कहा आज की दुनिया में कोई न्यूज़पेपर पढ़ता भी है तो एक यूजर ने अभिषेक के इसी कॉमेन्ट पर चुटकी लेते हुए कहा की हाँ, इंटेलीजेंट लोग तो अखबार पढ़ते हैं, लेकिन तुम्हारे जैसे बेरोजगार लोग शायद नहीं पड़ते हो। बस इस ट्वीट पर अभिषेक बच्चन की नजर पड़ गई, जिसके बाद अभिषेक बच्चन ने इस यूजर को जवाब देते हुए कहा थैंक्यू यह बताने के लिए लेकिन तुम्हें बता दूँ कि इन्टेलिजन्ट और अनएम्प्लॉयमेंट दोनों आपस में रिलेटेबल है ही नहीं, जैसे तुम्हारा ही एग्जाम्पल ले लो। मैं मानता हूँ कि तुम्हारे पास काम होगा, लेकिन तुम्हारे ट्वीट को देखकर यह लगता है कि तुम इन्टेलिजन्ट तो ज़रा भी नहीं हो। अभिषेक बच्चन ने कुछ इस तरीके से इस ट्रोलर को जवाब दिया। जहाँ एक तरफ सेलिब्रिटीज़ अक्सर ऐसे ट्रोल्स को इग्नोर करते हैं या उन्हें डायरेक्ट ब्लॉक कर देते हैं। अभिषेक बच्चन ट्रोलर्स का मज़ा ले लेते हैं और उन्हीं को ट्रोल कर देते हैं। अभिषेक बच्चन के इस ट्वीट के बाद लोगों ने अभिषेक की जमकर तारीफ की है और कहा है कि आप इन बेफिजूल की बातों पर ध्यान मत दो। आराम से त्योहारों का माहौल है, आप त्योहार को एन्जॉय करो। कुछ इस तरीके से अभिषेक बच्चन को सपोर्ट करते नजर आए।
