अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर को बर्थडे के दिन आया गुस्सा, हर्षवर्धन ने अपना ये गुस्सा मीडिया पर उतारा हर्षवर्धन ने अपने फ्लॉप करियर का ठीकरा मीडिया के माथे फोड़ा और कहा कि मीडिया के कारण ही मेरा करियर नहीं बन पाया। सही ट्रैक पर नहीं चल पाया हर्षवर्धन जो सालों पहले इंडस्ट्री में डेब्यू कर चूके थे, लेकिन आज तक वो वैसा नाम नहीं कमा पाए जैसा नाम अनिल कपूर का है। हर्षवर्धन के परिवार में अनिल कपूर सबसे बड़े स्टार हैं। अनिल कपूर जो आज भी सबसे ज्यादा बीज़ी हैं, वहीं हर्षवर्धन की अगर बात करें तो वो घर बैठे हैं। ऐसे में आज जब हर्षवर्धन का बर्थडे है तो बर्थडे के दिन उन्होंने अपना दुख ज़ाहिर किया और इसी के चलते मीडिया को भी आड़े हाथों लिया। हर्षवर्धन ने एक के बाद एक ट्वीट किये जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह मीडिया का भी बहुत बड़ा हाथ है। उन्हें एक फ्लॉप एक्टर साबित करने में हर्षवर्धन ने कहा कि मैं देख रहा हूँ मेरे बर्थडे पर कई लोगों ने मेरे लिए आर्टिकल्स लिखे। कई सारे हिंदी मीडिया ने मेरी पूरी जर्नी को कवर किया है। इन लोगों ने मेरी अच्छी फ़िल्में भावेश जोशी और एक एवर्स इस ए के देखने के बजाय उनके बारे में लिखने के बजाए इन्होंने सिर्फ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स की बात की है और मेरी फ्लॉप फिल्मों का जिक्र किया है। ये लोग बिल्कुल अंधे हो जाते हैं। किसी आर्टिस्ट की क्रिएटिविटी उसने क्या नया किया है? क्या रिस्क लिया है, वो तो देखते ही नहीं है और अगर ऐसा ही होगा तो फ्यूचर जेनरेशन से आने वाले टाइम में तुम उम्मीद भी मत करना कि वो रिस्क लेंगे या कुछ नया करेंगे। आगे हर्षवर्धन ने कहा, मीडिया की जो रिपोर्टिंग करने का तरीका है वो ही गलत है, आउटडेटेड है और रिग्रेसिव है। कुछ इस तरह से अब रिपोर्टिंग पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं हर्षवर्धन कपूर ने। हर्षवर्धन कपूर अनिल कपूर के बेटे हैं। अनिल कपूर एक बहुत बड़े सुपरस्टार हैं। इस उम्र में भी वो बीज़ी हैं। इसी फ़िल्म इंडस्ट्री में उन्होंने भी नाम कमाया हैं लेकिन सेम इंडस्ट्री में हर्ष वर्धन नाम नहीं कमा पाए हैं और इसके लिए उन्होंने मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है।
