फिल्म इंडस्ट्री की एक ऐक्टर की तबियत अचानक बिगड़ गई। ये तबियत उनकी खराब तब हुई जब वो शूटिंग के सेट पर थे। अपने शॉट की तैयारी ही कर रहे थे कि अचानक वह बेहोश होकर गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया और वहाँ पर उनका ट्रीटमेंट शुरू किया गया। कहा जा रहा है कि ये ऐक्टर रिग्ग्स डाइट फॉलो कर रहे थे। ये एक पर्टिकुलर डाइट ले रहे थे, जिसमें इन्हें नहीं पीना था और उसमें पानी भी शामिल था। यानी की नो लिक्विड डाइट ये फॉलो कर रहे थे और कहा जा रहा है कि इसी से इस ऐक्टर की तबियत बिगड़ी है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 4 दिन बाद ही ऐक्टर की शादी है। 20 नवंबर के लिए तैयारियां भी हो गई, लेकिन दूल्हा बनने से पहले ही ऐक्टर को हॉस्पिटल में ऐडमिट करवाना पड़ गया। नागा शौर्य जो साउथ के पॉपुलर ऐक्टर हैं, उनके साथ ये इंसिडेंट हुआ। नागा शौर्य अपनी आने वाली फ़िल्म रेस 24 की शूटिंग कर रहे थे। वो अपना जितना भी काम है, शादी से पहले ही खत्म करना चाहते हैं। इसीलिए वह काम में गैप नहीं डाल रहे हैं और लगातार काम कर रहे हैं और क्योंकि इस फ़िल्म में उन्हें कई सारे ऐक्शन सिक्वेंस भी करने है। हो सकता है शर्टलेस सीन भी करना है। अपने आप को बहुत ज्यादा फिट दिखाना है। इसीलिए वह नो लिक्विड डाइट भी फॉलो कर रहे थे और इन सब चीजों के कारण जब उन्होंने पानी नहीं पीया तो डिहाइड्रेशन के कारण वह बेहोश हो गए। फिलहाल ऐक्टर को ट्रीट किया जा रहा है और डाइट तुड़वाकर डॉक्टर ने अपना ट्रीटमेंट करना शुरू कर दिया है। नागा शौर्य 20 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड अनुष्का शेट्टी के साथ शादी करने जा रहे हैं और शादी के कार्ड्स भी बढ़ चूके हैं।
.png)