हुमा कुरैशी एक्टिंग की तो बहुत तारीफ होती है लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा का विषय रही है और अब हुमा कुरैशी की पर्सनल लाइफ को लेकर खबर आ रही है कि हुमा का ब्रेकअप हो गया है। आपको बता दें कि मुदस्सर अज़ीज़ को हुमा कुरैशी डेट कर रही थी और दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशल भी किया इन्फैक्ट हुमा कुरैशी की जो फ़िल्म आ रही है इस वक्त डबल एक्सेल जिसमें सोनाक्षी भी उनके साथ हैं। इस फ़िल्म का आइडिया उन्होंने मुदस्सर अज़ीज़ को ही दिया और वो भी इस फ़िल्म की टीम का हिस्सा है। लेकिन अब हुमा और मुदस्सर सिर्फ प्रोफेशनल रीज़न के लिए एक साथ है। इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। अकॉर्डिंग टु रिपोर्टस हुमा और मुदस्सर ने एक दूसरे को 3 साल तक डेट किया। लेकिन अब दोनों के रास्ते अलग हैं। दोनों म्यूचुअल तरीके से अलग हुए हैं। क्या रीज़न रहा इन दोनों के अलग होने का? ये तो नहीं पता लेकिन आपको बता दें कि हुमा कुरैशी ने मुदस्सर के साथ अपना रिलेशनशिप तब ऑफिसियल किया था जब हुमा कुरैशी का नाम सोहेल खान से जुड़ा था और कहा गया था की कैसे सोहेल खान से नजदीकियां होने के कारण अब सोहेल की पर्सनल लाइफ में भी प्रॉब्लम आ रही है और सीमा खान और सोहेल अलग हो रहे हैं। खैर, अब सोहेल और सीमा खान भी पूरी तरह से अलग हो चूके हैं और सीमा खान ने बताया कि 5 साल पहले ही वो सोहेल खान से अलग हो चुकी थी। सोहेल और सीमा खान अलग क्यों हुए ये तो नहीं कहा जाता है, लेकिन हाँ, एक टाइम था जब हुमा कुरैशी का नाम सोहेल खान के साथ भी जोड़ा गया था। अब हुमा का एक और ब्रेकअप भी हुआ है। हालांकि हुमा कुरैशी इंडस्ट्री में कई बड़े स्टार्स के साथ अच्छी खासी दोस्ती रखती हैं और उनका सर्कल इस इंडस्ट्री में बहुत बड़ा है।
