क्या सलमान की लाइफ से रोमानियन ब्यूटी यूलिया वंतूर का पत्ता कट चुका है? क्या सलमान ने यूलिया से ब्रेकअप कर लिया है क्योंकि सलमान को यूलिया से भी यंग लड़की मिल गयी है? सलमान खान को लेकर ऐसी ही खबर सामने आ रही है। सलमान खान 57 हैं, कुछ ही सालों में 60 के हो जाएंगे। शादी अभी तक की नहीं है इसीलिए सलमान का नाम आए दिन नई लड़कियों के साथ जुड़ता रहता है। सलमान खान ने तो अब अपने रिलेशनशिप स्टेटस पर बोलना ही बंद कर दिया है, लेकिन सलमान जैसे ही किसी लड़की के साथ ज्यादा नजर आते हैं सलमान की उसी के साथ लव स्टोरी सामने आ जाती है। अब ऐसा ही कुछ हो रहा है सलमान की एक्ट्रेस के साथ जो उनकी एक फ़िल्म में काम कर रही है और कहा जा रहा है कि सलमान को ये एक्ट्रेस इतनी पसंद आई है कि उन्होंने इस ऐक्टर्स को अपनी दो और फिल्मों के लिए साइन कर लिया है। मैं बात कर रही हूँ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े की पूजा हेगड़े, जिनके साथ सलमान खान किसी का भाई किसी का जान फ़िल्म कर रहे हैं, उसी पूजा हेगड़े के साथ कहा जा रहा है कि सलमान की नजदीकियां बहुत बढ़ गई है। सलमान खान को पूजा हेगड़े का काम भी बहुत पसंद आ रहा है। सलमान खान ने पूजा पर विश्वास किया और दो और फ़िल्में उन्हें दी है। हम सब जानते हैं कि भाईजान को जब कोई पसंद आता है तो भाईजान रिपीट मोड पर उसके साथ फ़िल्में करते हैं और ऐसा ही कुछ हो रहा है पूजा हेगड़े के केस में। पूजा हेगड़े साउथ इंडस्ट्री की ब्यूटी है। वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में आई थी। ऋतिक रोशन के साथ उन्होंने मोइन जो दारो फ़िल्म से डेब्यू किया था। ये फ़िल्म डिज़ास्टर हुई और उसके बाद पूजा हेगड़े हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहीं। अक्षय कुमार जैसे बड़े ऐक्टर के साथ भी वो काम कर चुकी है और आने वाले समय में सलमान खान के साथ नजर आने वाली है। सलमान और पूजा हेगड़े की नजदीकियों के बारे में कन्फर्म किया है फ़िल्म क्रिटिक उमैर संधू ने। उन्होंने कहा है कि सलमान के नजदीकी सोर्स ने यह बात कन्फर्म की है कि अब सलमान खान पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं। पूजा अब उनकी जिंदगी में नई लड़की है। सबसे बड़ी बात सिर्फ सलमान ही पूजा को पसंद नहीं कर रहे हैं, बल्कि पूजा भी सलमान और उनकी पर्सनैलिटी से इतनी ज्यादा इन्फ्लुयेन्स है कि पूजा हेगड़े तो सलमान की तरह उनका लकी ब्रेसलेट भी पहनती है।
