बेटी न्यासा के खिलाफ़ जहर उगलने बालों पर काजोल का गुस्सा

  


बेटी न्यासा के खिलाफ़ जहर उगलने बालों पर काजोल का गुस्सा फूट पड़ा है। अजय देवगन की बेटी न्यासा देवगन आए दिन निशाने पर रहती है। लोग उनका ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हैरान हैं। कई लोगों ने उनके बदले लुक की वजह प्लास्टिक सर्जरी भी बताई है। इसलिए कभी न्यासा को उनके लुक्स की वजह से ट्रोल किया जाता है तो कभी उनके ऐटिट्यूड की वजह से लोग उन्हें लताड़ लगाते हैं। बेटी को मिलने वाले ऐसे से आप काजोल तंग आ गई है। उन्होंने बेटी के खिलाफ़ ऐसा बोलने वालों को कड़ी फटकार लगाई है। काजोल ने कहा है कि उन्हें ये सब देखकर दुख हो रहा है। टाइम्स को दिए इंटरव्यू में काजोल ने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि ट्रोलिंग अब सोशल मीडिया का हिस्सा बन चुकी है। ये 75 फीसदी सोशल मीडिया का हिस्सा है। अगर आप ट्रोल होते हैं तो आपको नोटिस किया जाता है। अगर आप ट्रोल होते हैं तब भी आप फेमस होते हैं। आज के समय में ऐसा हो गया है कि अगर आप नहीं होते तो आप फेमस भी नहीं हो सकते। मैंने सभी तरह के आर्टिकल्स पढ़े हैं, जिसमें न्यासा को ट्रोल करने वाली बातें लिखी हुई है। इन आर्टिकल्स में 100 में से उन दो बातों को हाइलाइट किया जाता है जो गलत तरीके से न्यासा के ले लेते हैं। इस बीच काजोल ने ये भी स्वीकार किया है की वो अपनी बेटी को ट्रोल होता देखकर दुखी हो जाती है लेकिन वो हमेशा अपनी बेटी को इन चीजों के बारे में समझाती है की हमेशा पॉज़िटिव चीजों की तरफ भी ध्यान दो। काजोल की बेटी इस वक्त स्विट्जरलैंड में पढ़ाई कर रही है। हालांकि उन्हें ज्यादातर पार्टीज़ में दोस्तों के साथ एन्जॉय करते हुए देखा जाता है। इसी वजह से न्यासा अक्सर लोगों के निशाने पर रहती है। आज के दौर में न्यासा सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाली स्टार किड बन चुकी हैं। 

और नया पुराने