वाइफ को हत्या करने के लिए 2 महीने तक गूगल पर सिर्फ सर्च करता रहा

  


Reporter by - Priya Magarrati 

उत्तर प्रदेश से हत्या का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पुलिस का भी दिमाग हिल गया है कि हत्या करने से पहले क्या कोई ये भी सर्च करता है? गूगल पर एक पति ने अपनी और गर्लफ्रेंड की प्रेम कहानी के बीच आ रही पत्नी की हत्या करने के लिए गूगल पर ये तक सर्च किया कि अगर मेरे हाथों मेरी पत्नी की हत्या हो जाती है तो क्या उसका भूत जीते जी मुझे परेशान करेगा? जी हाँ, यह कहानी खुद पुलिस ने बताई है। ये कहानी है एक पति जिसका नाम है विकास जो राजस्थान की अरविंद फार्मास्यूटिकल में काम करता है। विकास की 12 साल पहले सोनिया नाम की लड़की से शादी हुई और इस शादी से उसे तीन बच्चे हैं। पिछले दो सालों से विकास को उसके ऑफिस में ही काम करने वाली एक लड़की पसंद आ गई और वह उसे डेट करने लगा। दोनों की कहानी आगे बढ़ी और दोनों को प्यार हो गया। विकास की गर्लफ्रेंड के बारे में विकास ने इतने टाइम सोनिया से छुपा रखा था। लेकिन कुछ दिनों पहले सोनिया को विकास के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पता चल गया था। जिसके बाद सोनिया ने विकास को कॉन्फिडेंट किया और उसके इस अफेयर के बारे में पूछा। इस बात को लेकर दोनों पति पत्नी में हर रोज़ झगड़े हुआ करते थे। विकास ने 1 दिन डिसाइड कर लिया कि वो अपनी पत्नी को खत्म कर देगा और अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ ही आगे की जिंदगी बिताएगा। विकास ने अपनी पत्नी को मारने की प्लानिंग दो महीने पहले से करी। गूगल पर हर रोज़ वो पत्नी को मारने के तरीके ढूँढता यू ट्यूब पर वीडियो देखता की कैसे हत्या को एक ऐक्सिडेंट का रूप दिया जाए। जहर ऑनलाइन कहाँ मिलता है? उसने ये तक ढूंढा कि कैसे किसी का गला दबाकर हत्या की जाती है और ये भी ढूंढा की कैसे। अगर आप अपनी पत्नी की हत्या करते हो तो क्या उसका भूत जीते जी आपको परेशान करेगा? यह सब विकास के मोबाइल हिस्टरी से मिला। विकास ने 30 दिसंबर को अपनी पत्नी की प्लानिंग के मुताबिक हत्या कर दी। 20 दिसंबर को उसकी वाइफ अपने बीमार भाई से मिलने के लिए पीहर जा रही थी। विकास ही उसे लेकर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में विकास को उसकी गर्लफ्रेंड मिल गई तो विकास ने अपनी गर्लफ्रेंड को भी बीवी के साथ साथ कार में बैठा लिया। पीछे की सीट पे क्योंकि विकास नहीं गर्लफ्रेंड को कार में बिठा लिया तो पत्नी और विकास के बीच झगड़ा होने लगा और इसी झगड़े का विकास और उसकी गर्लफ्रेंड इंतज़ार कर रहे थे। विकास और उसकी गर्लफ्रेंड ने मिलकर सोनिया का गला रेत दिया। सलवार की डोरी से उसका गला घोंटकर उसकी हत्या की। उसके बाद दो 3 घंटे तक पत्नी की बॉडी को लेकर इधर उधर घूमते रहे। अंधेरा हुआ तब विकास ने गर्लफ्रेंड को जाने को कह दिया और खुद विकास ने एक सुनसान जगह पर जाकर पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल किया और कहा कि हमारे साथ लूट की वारदात हुई है। हमें लूटा गया है और ये लोग मेरी पत्नी की हत्या करके चले गए हैं। पुलिस तो अपने काम में एक्स्पर्ट होती ही है, क्या केस कैसा होता है? पुलिस को पहले ही नज़र में पता चल जाता है। विकास वाले इस केस में भी पुलिस को कहानी कुछ ठीक नहीं लगी, जिसके बाद पुलिस ने अलग जंगल से छानबीन की। विकास का मोबाइल लेते ही पुलिस के सामने सारे कच्चे चिट्ठे सामने आ गए। उसकी गूगल सर्च हिस्टरी जब पुलिस ने देखी तो पुलिस को पता चला की ये तो बीवी को हत्या करने की प्लानिंग पिछले दो महीनों से कर रहा था। इसी बारे में रिसर्च कर रहा था और ये तक इसने जानने की कोशिश की की बीवी की हत्या करता हूँ तो क्या उसके बाद बीवी का भूत आकर मुझे तंग करेगा? इस तरह की चीजें की गई। पुलिस हैरान है इस पूरे केस से और जीस किसी ने इस केस के बारे में सुना वो दंग रह गया।  

और नया पुराने