सिराज ने पहले स्टंप मारा और इससे तेज आवाज हुई। मेंडिस हैरान रह गए और इस घटना का वीडियो वायरल हो गया


Reporter by - Priya Magarrati 

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में 373 रन बनाए, जिसमें रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने ओपनिंग करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद विराट कोहली ने शानदार शतक लगाया। श्रीलंकाई टीम चौथे ओवर में केवल 19 रन ही बना सकी, जिसमें मोहम्मद सिराज ने अविष्का फर्नांडो को कैच आउट कराया।

https://bit.ly/3GRrJ1E

छठे ओवर में फिर से गेंद सिराज के हाथों में थी. उनके सामने कुशाल मेंडिस खड़े थे और भारतीय तेज गेंदबाज ने ओवर की पहली गेंद को बाहर रखा। इसके बाद उन्होंने दूसरी गेंद मिडिल स्टंप पर डाली जिसे मेंडिस ने डिफेंड किया। इसके बाद सिराज ने तीसरी गेंद काफी तेज गति से फेंकी, जो बाहर से अंदर आई। मेंडिस को यह गेंद समझ नहीं आई और उनका स्टंप उड़ गया। मेंडिस गेंद की गति और स्विंग से हैरान नजर आ रहे थे. सिराज के इस विकेट का वीडियो वायरल हो रहा है. 

और नया पुराने