Reporter by - Priya Magarrati
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ एक हादसा हो गया है। ये हादसा रोहित शेट्टी के साथ उनकी फ़िल्म के सेट पर ही हुआ। ऐक्शन सिक्वेंस करते हुए रोहित शेट्टी बुरी तरह घायल हो गए। रोहित शेट्टी की आने वाली सिरीज़ इंडियन पुलिस शो की शूटिंग के दौरान ये इंसिडेंट हुआ है। रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबेरॉय को लेकर ये सीरीज बना रहे हैं। इस सीरीज का एक अहम सीक्वेंस रामोजी फ़िल्म सिटी में पिक्चराइज किया जाना था। ये सिक्वेन्स और इस फ़िल्म सिटी में जो सीन्स हैं वो इतने अहम हैं। इन पर खर्चा भी बहुत हुआ है। ₹20 करोड इस पूरे शेड्यूल का कॉस्ट है। रोहित शेट्टी अपनी पूरी टीम के साथ सेट पर मौजूद थे। वो ऐक्शन सीन्स कर रहे थे। एक फास्ट कार सिक्वेन्स इस सीन में था। रोहित शेट्टी खुद ऐक्शन परफॉर्म कर रहे थे और कहा जा रहा है कि इसी दौरान रोहित शेट्टी को इंजरी आ गई। ये इंजरी हाथ में लगी जिसके बाद रोहित शेट्टी को रामोजी फ़िल्म सिटी के पास कामन एनी हॉस्पिटल ले जाया गया। वहाँ पर डॉक्टर्स ने रोहित शेट्टी को तुरंत ट्रीट किया। कहा जा रहा है कि रोहित शेट्टी की एक माइनर सर्जरी भी की गई है और इस वक्त वो खतरे से बाहर है। सबसे बड़ी बात कि नया साल शुरू होते ही रोहित शेट्टी ने अपनी सीरीज की शुरुआत की ही थी। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी कल सेट पर लौटे थे शूटिंग के लिए और आज रोहित शेट्टी के साथ किया हादसा हो गया। अब कुछ दिन तक तो डेफिनेटली रोहित शेट्टी शूट नहीं कर पाएंगे। ऐसे में रामोजी फ़िल्म सिटी में जो उनका सेट लगा है उससे रोहित शेट्टी की इस सिरीज़ की कीमत बढ़ने वाली हैं। बट इस वक्त टेंशन पैसों की नहीं बल्कि टेंशन रोहित शेट्टी की हेल्थ की है। रोहित शेट्टी एक शानदार डायरेक्टर हैं, उनकी फिल्मों के ऐक्शन सीन्स देखने लायक होते हैं और इस वक्त रोहित शेट्टी के फैन्स बस यही कामना कर रहे हैं कि रोहित शेट्टी जल्द से जल्द हेल्दी होकर सेट पर लौटें।