भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने की आत्महत्या

 

Reporter by -Priya Magarrati

 भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने मौत को गले लगा लिया है। उन्होंने एक होटल में अपनी जान दे दी है। आज ये आकांक्षा का सुपर स्टार पवन सिंह के साथ नया गाना रिलीज हुआ। 

फैन्स के लिए विश्वास करना मुश्किल हो रहा है कि जिंस आकांक्षा को उन्होंने आज गाने में देखा। वो अब इस दुनिया में नहीं रही। आकांक्षा ने ये कदम क्यों उठाया इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है, लेकिन आकांक्षा की मौत की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया है। आकांक्षा का

जब एक होटल में मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं फोरेंसिक टीम कमरे की जांच कर सबूत जुटाने में लगी है। 

आकांक्षा सिर्फ 25 साल के लिए और वो तेजी से अपना नाम कमा रहे थे। बताया जा रहा है की आकांक्षा वाराणसी में अपनी फ़िल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंची थी। आज सुबह ही उनका शूट था। जब मेकअप बौ आकांक्षा के रूम में गया और उसने कमरे का गेट खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला। इसके बाद होटल की मदद से कमरे का गेट खुलवाया गया, जहाँ आकांक्षा का शरीर लटका हुआ था।

भोजपुरी सिनेमा की हिट एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आज किसी पहचान को मोहताज नहीं है। उन्हें भोजपुरी सिनेमा की क्वीन भी कहा जाता था। अपने कैरिअर में आकांक्षा ने कई हिट फ़िल्में दीं और लगभग सभी भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ काम किया। आकांक्षा की मौत की खबर उनके फैन्स के लिए दिल तोड़ देने वाली है। 


और नया पुराने