स्थान:
लंदन, यूके
लंदन
से एक चौंकाने वाली
खबर सामने आई है — जानी-मानी बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति
और उद्योगपति संजय कपूर
का 53 वर्ष
की उम्र में दिल का दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका
निधन हो गया। यह दुखद घटना उस समय हुई जब वह लंदन में पोलो मैच खेल रहे थे। बताया जा
रहा है कि खेल के दौरान गलती से एक मधुमक्खी निगल लेने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़
गई। हालांकि तुरंत
मेडिकल सहायता पहुंचाई गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
इस
खबर से बॉलीवुड और
कॉरपोरेट जगत दोनों में शोक की लहर दौड़
गई है। बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने ANI को पुष्टि की
कि यह आकस्मिक मृत्यु
हार्ट अटैक के कारण हुई
है।
संजय कपूर का जन्म एक प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार में हुआ था। वे सोना ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय सुरिंदर कपूर और रानी कपूर के पुत्र थे। बचपन से ही उनके अंदर बिजनेस को लेकर गहरी समझ देखी गई और उन्होंने पारिवारिक विरासत को आगे बढ़ाया।
2003 में उन्होंने आधिकारिक रूप से Sona Group को जॉइन किया। उन्होंने कंपनी को इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाई। बाद में वह Sona Comstar के चेयरमैन बने, जो कि इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ऑटो पार्ट्स बनाने में अग्रणी कंपनी रही। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता को दुनियाभर में सराहा गया।
विवाह और
रिश्ते:
संजय कपूर ने पहली
बार फैशन डिज़ाइनर नंदिता महतानी से शादी की,
जो 2000 में समाप्त हो गई। 2003 में
उन्होंने बॉलीवुड स्टार करिश्मा कपूर से विवाह किया।
यह शादी काफी चर्चित रही और दोनों के
दो बच्चे हैं — सामीरा और कियान। 2016 में
दोनों का तलाक हुआ,
लेकिन वे बच्चों की
परवरिश में साझेदारी करते रहे। 2017 में उन्होंने प्रिय सजदेव से शादी की,
जो पहले से एक बेटी
सफीरा चटवाल की मां थीं।
2018 में इस दंपति ने
बेटे अज़ारियस का स्वागत किया।
संजय कपूर के आकस्मिक निधन पर सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई है। करण जौहर, करण बूलानी, सोनम कपूर, और अनन्या पांडे समेत कई सितारों ने संवेदना व्यक्त की है। उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी।
उनके
पार्थिव शरीर को भारत लाने
की प्रक्रिया शुरू हो गई है,
और जल्द ही अंतिम संस्कार
की जानकारी परिवार द्वारा साझा की जाएगी। हालांकि
अब तक उनके परिवार
की अब तक परिवार की ओर से कोई
आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
संजय
कपूर एक ऐसा नाम था जो बिजनेस और शोबिज दोनों दुनिया में
चमकता रहा। उनका जीवन प्रेरणादायक था—सपनों को साकार करने, रिश्तों को निभाने
और पहचान बनाने की कहानी। उनका असमय जाना सभी के लिए अपूर्णीय क्षति है।