बाबा साहब की जयंती पर नांगलोई जाट मंडल में 18 कार्यक्रम संपन्न

 

                                                14-15 अप्रैल,दिल्ली - जिला बाहरी दिल्ली के नांगलोई जाट मंडल में भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की जयंती धूमधाम से 18 स्थानों पर मनाई गई।पार्टी के निर्देशानुसार कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष डॉ. अखिलेश द्विवेदी और SC कोटे से सह संयोजिका मंडल महामंत्री श्रीमती समीक्षा ढाका के संयुक्त प्रयासों और सभी शक्ति केंद्र प्रमुखों,निगम पार्षद,मोर्चों के अध्यक्ष पदाधिकारियों के सहयोग से यह कार्यक्रम संपन्न हुए। शक्ति केंद्रों में कविता कालोनी से श्री हरीश प्रकाश श्री सुभाष जी,RWA प्रधान श्री वेदपाल धनखड़ जी के सहयोग से कार्यक्रम हुआ।यहां वरिष्ठ नेता श्री जयदेव बागोरिया जी वक्ता थे।नांगलोई गांव शक्ति केंद्र जिसमें सूर्या पब्लिक स्कूल के 2 शक्ति केंद्रों में श्री पंडितराम शर्मा और श्री अमन कुमार ने पुष्पांजलि करवाई और मिष्ठान वितरित किया।नांगलोई गांव के ही एमसी प्राइमरी स्कूल के 2 शक्ति केंद्रों में मंडल महामंत्री श्रीमती समीक्षा ढाका और मंडल मंत्री ,शक्ति केंद्र प्रमुख श्री रविंदर सैनी ने साथियों के साथ बाबा साहब की जयंती मनाई। सीबी शास्त्री स्कूल और बाल विद्या मॉडल स्कूल के शक्ति केंद्रों की ओर से SIR की वजह से शक्ति केंद्र का कार्य देख रहे पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री सुरेंदर सैनी और निगम पार्षद श्रीमती पूनम सैनी ने संयुक्त रूप से बड़ा कार्यक्रम किया,जिसमें अमनपुरी के MDRS स्कूल की ओर से जिला उपाध्यक्ष श्री प्रशांत चौधुर ने भाग लिया।

  अध्यापक नगर के धर्मदीप पब्लिक स्कूल के शक्ति केंद्र पर मंडल कोषाध्यक्ष श्री रिंकू कुमार और वरिष्ठ दलित नेता श्री नीरज बसवाल तथा शक्ति केंद्र प्रमुख श्री कृष्ण स्वामी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम किए। मंडल अध्यक्ष डॉ.अखिलेश द्विवेदी और शक्ति केंद्र प्रमुख श्रीमती पिंकी द्विवेदी ने बाल विद्या मॉडल स्कूल के दूसरे शक्ति केंद्र जी ब्लाक में बाबा साहब पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया।पर्ल पब्लिक स्कूल के दोनों शक्ति केंद्रों पर मंडल महामंत्री श्री नयन यादव और अनुसूचित मोर्चा तथा अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ मौर्या और श्री एम.हुसैन ने बड़ा कार्यक्रम करके चश्मों का वितरण किया। पूर्वांचली नेता श्री अनिल झा ने मिष्ठान वितरण किया।सीआर सैनी पब्लिक स्कूल के शक्ति केंद्र पर श्री रामाशीष पांडेय ने 2 स्थानों पर पुष्पांजलि की। 

 एच एस स्कूल पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष श्री रवि असवाल ने बड़ी संख्या में धोबी समाज के साथ पुष्पांजलि अर्पित की और समाज के वरिष्ठ साथियों का सम्मान किया।एमएस स्कूल,लक्ष्मी पार्क के शक्ति केंद्र पर मंडल उपाध्यक्षा श्रीमती नवनीता चौधरी और मंडल मंत्री श्री विजय दहिया ने महिलाओं की अच्छी संख्या के साथ पुष्पांजलि कार्यक्रम किया। पूर्वांचल मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री छोटेलाल और महामंत्री श्रीकांत जी ने अपने मोर्चे की ओर से बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके कार्यों पर चर्चा की। इस प्रकार दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री विरेंदर सचदेवा,बाहरी दिल्ली जिला अध्यक्ष श्री रामचंद्र चांवरिया और नांगलोई विधायक श्री मनोज शौकीन जी के निर्देश पर नांगलोई जाट मंडल ने अपने 18 शक्ति केंद्रों पर 18 कार्यक्रम संपन्न करके बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए और पत्रक बांटकर मोदी सरकार द्वारा विकसित किए गए पंच तीर्थों की जानकारी जनता को दी।

 

 

और नया पुराने