Description: अभिनेता मुश्ताक
खान का 75 वर्ष की उम्र में मुंबई के नानावती अस्पताल में निधन हो गया। जानिए उनका
फिल्मी करियर, लोकप्रिय फिल्में और परिवार से जुड़ी जानकारी।हिंदी
सिनेमा से एक दुखद
खबर सामने आई है। फिल्मों
में अपने यादगार किरदारों से पहचान बनाने
वाले अभिनेता मुश्ताक खान का 75 वर्ष की उम्र में
निधन हो गया। उन्होंने
24 सितंबर को मुंबई के
नानावती अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके बिजनेस पार्टनर शिवम ने उनके निधन
की पुष्टि की। मुश्ताक खान पिछले करीब 15 दिनों से अस्पताल में
भर्ती थे और कैंसर
से जूझ रहे थे।
पांच साल
पहले
हुआ
था
कैंसर
का
पता
मिली
जानकारी के मुताबिक, मुश्ताक
खान को लगभग पांच
साल पहले कैंसर का पता चला
था। इलाज के बाद उनकी
तबीयत में सुधार हुआ था, लेकिन हाल ही में बीमारी
फिर लौट आई। इसके बाद उनकी सेहत लगातार बिगड़ने लगी और उन्हें मुंबई
के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में
इलाज के दौरान उनका
निधन हो गया। परिवार
और फिल्म जगत के उनके साथियों
में शोक का माहौल है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें
25 सितंबर को मुंबई में
सुपुर्द-ए-खाक किया
जाना था।
मध्य
प्रदेश के बालाघाट जिले
के बैहर कस्बे में जन्मे मुश्ताक खान ने अपने अभिनय
करियर की शुरुआत थिएटर
से की थी। उन्होंने
1980 में आई फिल्मों ‘थोड़ी
सी बेवफाई’ और ‘अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों
आता है’ से हिंदी सिनेमा
में कदम रखा। चार
दशक से अधिक लंबे
करियर में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्मों
में काम किया। वह ‘सड़क’,
‘दिल है कि मानता
नहीं’, ‘साथी’, ‘आशिकी’, ‘जुनून’, ‘गुमराह’, ‘गदर’ और
‘वेलकम’ जैसी
फिल्मों में नजर आए। चरित्र भूमिकाओं में उनकी सहज अदाकारी ने उन्हें दर्शकों
के बीच खास पहचान दिलाई।