सैफ अली खान के ₹60 करोड पचड़े में पड़ गए हैं। सैफ अली खान वैसे भी इन दिनों बहुत विवादों में हैं। उनकी फ़िल्म आदिपुरूष को लेकर हंगामा मचा हुआ है। फ़िल्म में उनके रावण वाले गेटअप पर भावनाएँ आहत करने का आरोप लग रहा है। इस मामले में सैफ अली खान पर दिल्ली, अयोध्या के बाद बिहार में भी केस दर्ज हो चुका है। लेकिन इस विवाद के बीच अब सैफ अली खान के ₹60 करोड फंस गए। परेशान होकर सैफ ने इसकी शिकायत दर्ज कराकर केस ठोक दिया है। अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ ने मुंबई के मिड सिटी में सातवें और आठवें फ्लोर पर तीन कमर्शियल अपार्टमेंट खरीदे थे। इस फ्लैट के लिए उन्होंने ₹53 करोड 34 लाख की मोटी रकम दी। बिल्डर ने अपार्टमेंट साल 2017 में देने का वादा किया था, लेकिन वो तय समय पर फ्लैट नहीं दे पाया। इसके बाद सैफ अली खान ने बिल्डर के खिलाफ़ महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी में केस कर दिया और बिल्डर से ₹70 करोड हरजाना मांगा और उस पर 18% जीएसटी और देने की मांग की। फिर बिल्डर ने अपार्टमेंट 2019 में बनाकर देने की बात कही थी, लेकिन वो इस डेडलाइन पर भी ऐसा नहीं कर पाया। इतना वक्त बीत जाने के बाद सैफ तिलमिला उठे। एक तरफ बिल्डर का कहना है कि सैफ अली खान ने ना तो बकाया पेमेंट किया और ना ही अपार्टमेंट लेने में रुचि दिखाई जबकि उसने फ्लैट तैयार करने के बाद सैफ को इसकी जानकारी दे दी। लेकिन दूसरी तरफ सैफ बिल्डर से ₹70 करोड हरजाना और 18% जीएसटी मांगने पर अड़े हुए हैं। फिलहाल अभी ये मामला महाराष्ट्र रियल एस्टेट रेग्युलेटरी अथॉरिटी के पास पहुँच चुका है। खबर है कि अथॉरिटी ने दोनों के बीच समझौता किया है। आप इस समझौते से साफ खुश हैं या नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिली है। एक तरफ जहाँ आदिपुरूष की वजह से सैफ के ऊपर दिन पर दिन केस दर्ज होते जा रहे हैं तो दूसरी तरफ उनके आगे अब ये 60, करोड की मुसीबत पैदा हो गई है।
