सलमान खान के फैन्स को लगा बड़ा झटका सलमान खान का 1,00,00,000 का प्रोजेक्ट शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया। सलमान खान इस सक्सेसफुल प्रोजेक्ट को लेकर बहुत एक्साइटेड थे और इस पर सलमान खान काफी मेहनत भी कर चूके थे। फ़िल्म की स्टोरी तैयार करवा रहे थे लेकिन ये फ़िल्म अब बंद हो गई है। मैं बात कर रही हूँ नो एंट्री के सीक्वल की नो एंट्री में एंट्री की। जी हाँ नो एंट्री में एंट्री इस फ़िल्म को लेकर अनीस बज्मी ने कहा कि सलमान ये फ़िल्म कर रहे हैं। खुद सलमान ने भी एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो ये फ़िल्म कर रहे हैं, लेकिन अब सुनने में आ रहा है की ये फ़िल्म बंद होती नजर आ रही है। इसके पीछे रीज़न ये है कि फ़िल्म को लेकर कई लीगल इशूज हैं, जो नो एंट्री फ़िल्म थी। उसके कई हकदार हैं जो प्रोड्यूसर हैं। जो शेयर होल्डर्स हैं उसकी लिस्ट बहुत लंबी है। ऐसे में अगर सलमान खान को फ़िल्म नो एंट्री में एंट्री बनानी है तो उसके लिए राइट्स खरीदने होंगे और राइट्स खरीदने के लिए एक एक शेयर होल्डर को पैसा चुकाना होगा, जिसके कॉस्टिंग बहुत बढ़िया रही है। ऐसे में अब सलमान खान और उनकी टीम इस फ़िल्म को नहीं करने का ही सोच रहे हैं और ये सोच रहे हैं की नो एंट्री की तरह ही एक नई फ़िल्म ही क्यूँ ना बना दी जाए। क्यों नो एंट्री का सिक्वल बनाए और सिर्फ और सिर्फ राइट्स के लिए इतना पैसा दे? कहा जा रहा है की नो एंट्री में एंट्री को सलमान खान भुला चूके हैं। सलमान अब नए प्रोजेक्ट की तलाश कर रहे हैं। उनकी जितनी भी फ़िल्में आने वाली थी उनकी शूटिंग करीब करीब खत्म होने वाली है। इसीलिए अब सलमान के पास डेट्स है और वो नयी फ़िल्म देख रहे हैं। वही बात कर रहे हैं। इस बज्मी की नो एंट्री में एंट्री के लिए उन्होंने स्क्रिप्ट भी तैयार की थी और इस फ़िल्म को बहुत ही ह्यूमरस तरीके से बनाया जा रहा था, लेकिन अब अनीस बज्मी ने भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। और तो और सलमान की इस फ़िल्म के बंद होने से एक और स्टारकिड का कमबैक जो है वो होते होते रह गया। फरदीन खान बॉलीवुड इंडस्ट्री में कमबैक करने वाले थे। उसके लिए उन्होंने अपनी फिटनेस भी मेंटेन किया और जैसे ही नो एंट्री का सीक्वल बनने की बात आई तो कहा गया कि फरदीन खान उसी फ़िल्म से फिर से कमबैक करेंगे। लेकिन अब जब ये फ़िल्म ही बंद हो गई है तो कह सकते हैं कि फरदीन खान का कमबैक भी अटक गया है।
