किली पॉल और जन्नत जुबैर इस रील में क्यूट लग रही हैं

 जाना पहचाना नाम है. सोशल मीडिया पर जन्नत के वीडियोज लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं. इसके अलावा तंजानिया किली पॉल( Killi Paul) भी अपनी रील्स से भारतीय लोगों के बीच फेमस हैं. ऐसे में जब ये दोनों साथ आएं तो जाहिर है सोशल मीडिय पर चर्चा होगी. जन्नत ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर हाल ही एक वीडियो शेयर किया. इसमें वे किली पॉल के साथ ' तकदा ही जावां ' गाते हुए नजर आ रही हैं. फैंस को दोनों का यह खूबसूरत अंदाज काफी पसंद आ रहा है.



अपने पसंदीदा स्टार्स की रील्स देखना लोगों को काफी पसंद आता है. ऐसे में इंस्टाग्राम पर हिट सेलेब्स की भी कोशिश रहती है कि वे अपने फैंस के लिए कुछ नया लेकर आएं. इसी कड़ी में जन्नत जुबैर ने अपने अकाउंट पर नया वीडियो शेयर किया है. हिन्दी गानों पर बेहतरीन अंदाज में प्रस्तुत करने वाले किली पॉल इसमें खूबसूरत लव सॉन्ग गाते दिख रहे हैं.

 वीडियो की शुरुआत में किली पॉल सबसे पहले गाने की शुरुआत करते दिख रहे हैं. इसके बाद जन्नत भी उनका साथ देते हुए दिख रही हैं. वीडियो में इस पंजाबी सॉन्ग को किली बेहद खूबसूरती से गाते दिख रहे हैं. साथ ही वे जन्नत को यह सॉन्ग डेडीकैट करते दिख रहे हैं. जन्नत और किली का यह अंदाज दोनों के फैंस को काफी लुभा रहा है. फैंस कमेंट्स में दोनों को बेस्ट कपल बता रहे हैं. वीडियो को अब तक दस लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

  किली पॉल को सोशल मीडिया पर मिल रही प्रसिद्धि को देखते हुए उन्हें ' बिग बॉस ' से भी जोड़ा गया है. हाल ही किली घर में गए हैं, जहां उन्हें देखकर घर के सभी सदस्य खासे खुश हुए. किली ने ' तू चीज बड़ी है मस्त मस्त ' गाने के साथ घर में एंट्री की. बताया जा रहा है कि वे यहां केवल एक टास्क के लिए आए हैं. किली के अंदाज के कारण उन्हें हर जगह काफी प्यार मिल रहा है.

और नया पुराने