ज़बरदस्त! ट्रांसवुमन की भूमिका निभाएंगी सुष्मिता सेन बायोपिक 'ताली' में गौरी सावंत






बॉलीवुड से लोगों को इस वक्त भर भर के शिकायतें हैं। या तो अब यहाँ रीमेक फ़िल्में बन रही है और अगर फ़िल्म असली कहानी पर बनती है तो उसकी ऐसी भद्द पिटती है कि पूछे हिम्मत? पिछले दो सालों में बॉलीवुड की कायापलट हो चुकी है। कहानियों के पड़े अकाल के बीच सुष्मिता सेन ने कमाल कर दिया है। बॉलीवुड में आज भी हीरोइनों को ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स की तरह इस्तेमाल किया जाता है। हिरोइन हमेशा हीरो से छोटी ही रहती है, लेकिन सुष्मिता सेन ने अब इस सोच को बदलने की ठान ली है और इस बीच उनकी फ़िल्म तालिका फर्स्ट लुक सामने आया है। इस लुक को देखकर लोगों की निगाहें सुष्मिता पर अटक गई हैं। सुष्मिता फोटो में साड़ी, माथे पर बड़ी सी, लाल बिंदी और गले में माला पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सुष्मिता इस फ़िल्म में ट्रांसजेंडर गौरी सावंत का किरदार निभा रही हैं जो गौरी सावंत के बारे में नहीं जानते। उन्हें बता दें कि गौरी पिछले कई सालों से बेसहारा किन्नरों के हितों के लिए काम कर रही है। गौरी का जन्म मुंबई के दादर में एक मराठा परिवार में हुआ था। कहने को तो उनके पिता एसीपी थे लेकिन जब उन्हें गौरी के बारे में पता चला तो उन्होंने जिंदा गौरी की चिता जला कर उनसे अपना नाता तोड़ लिया। गौरी ने घर छोड़ा और समाजसेवा में लग गयी। गौरी की वजह से ही सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर्स को कानूनी पहचान दी। आज भी गौरी हज़ारों ट्रांसजेंडर की जिंदगी संवार रही है। उन्हें दुनिया भर के बड़े बड़े मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। गौरी का किरदार अपने आप में बहुत बड़ा आजकल ज्यादातर बॉलीवुड फिल्मों में एक्ट्रेस लंबी दबी वाले कैरेक्टर निभा रही हैं। ऐसे में सुष्मिता ने चुनौती देते हुए गौरी की बायोपिक वेब सीरीज में काम किया है। इस वेब सीरीज के छह एपिसोड है वेब सिरीज़ में गौरी की कहानी का हर पहलू दिखाया जाएगा। याद भी नहीं की किसी एक्ट्रेस ने पहले कभी ट्रांसजेंडर का रोल निभाया हो। अगर सुष्मिता ने शिद्दत से ये किरदार निभा लिया तो यहाँ से उनका पूरा करियर बदल जाएगा। 
और नया पुराने