नाइंटीज के सबसे बड़े सिंगर कुमार सानू ने शाहरुख खान के ऊपर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शाहरुख खान की कलई खोलकर रख दी है। बातों ही बातों में सानु ने शाहरुख को घमंडी तक बता दिया है। कुमार सानू जैसा महान सिंगर अगर किसी पर कोई आरोप लगाए तो इसका मतलब यही है की ये बात उनके दिल को बहुत अंतर तक चुप गयी है। हमेशा शांत रहने वाले कुमार सानू का विवादों से दूर दूर तक नाता नहीं रहा है। उन्होंने गाने गाकर ना जाने कितने ऐक्टर्स को सुपरस्टार बना दिया। नाइंटीज का दशक वो दौर था जिसमें म्यूज़िकल फ़िल्में आया करती थी। उसी दौर में शाहरुख खान ने भी फिल्मों में कदम रखा और कुमार सानू ने उनके लिए तुझे देखा तो ये जाना सनम दो दिल मिल रहे हैं, काश के हम बाजीगर ओह बाजीगर जाती हूँ मैं कथाई आँखों वाली चाहत न होती, प्यार से मेरी तरफ ना देखो जैसे सैकड़ों सुपरहिट गाने गाए। इन गानों की बदौलत ही शाहरुख खान के करियर में बहुत तेजी से ग्रोथ हुई। हाल ही में न्यू इंडियन को दिए इंटरव्यू में कुमार सानु ने शाहरुख पर पहली बार अपनी भड़ास निकाली। जब कुमार सानू से पूछा गया कि ऐसा कौन सा एक्टर हैं जिन्होंने सचमुच उनके गानों को हमेशा जस्टिफाई किया है, तो सानू ने तुरंत ऋषि कपूर का नाम ले दिया। जब इस दौरान कुमार सानू से पूछा गया कि उनकी वजह से शाहरुख का करियर कहाँ से कहाँ पहुँच गया तो क्या इसके लिए शाहरुख ने कभी उनका शुक्रिया अदा किया? तो कुमार सानू ने छूटते ही जवाब दिया नहीं, उन्होंने आज तक इसके लिए कभी थैंक्स नहीं बोला। ऐसा कोई मौका ही नहीं मिला। शायद इसलिए उन्होंने थैंक्स नहीं बोला। हो सकता है हम आमने सामने आये तो वो थैंक्स बोल दे। लेकिन आज तक तो उन्होंने मुझे ऐसा नहीं बोला। बॉम्बे इंडस्ट्री का यही उसूल है की एक किसी को नहीं मानते लेकिन हमारे अंदर अपने सीनियर्स को सम्मान देने की भावना ये हम उसे जिंदगी भर ये सम्मान देते हैं। फिर हम नहीं देखते की वो किस पायदान पर है। हम सिर्फ उसका सम्मान करते हैं, लेकिन शाहरुख में ऐसा नहीं है। आप लोग भी कुछ क्षेत्रों में हमें सम्मान दिया करिए। मुझे लगता है की शाहरुख को सबको थैंक्स कहना चाहिए जिन्होंने उनके करियर में योगदान दिया है। कुमार सानू पूरी इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री के दिग्गज सिंगर्स में से एक है। वो इंडस्ट्री के अंदर की बातों को जानते हैं। शाहरुख से उनकी नाराजगी यूं ही नहीं हो सकती। उन्हें कभी किसी के खिलाफ़ बोलते नहीं देखा गया। कुमार सानू के पास धन दौलत नाम, शोहरत की कोई कमी नहीं है, लेकिन ये बात उन्हें झुकती है की शाहरुख जैसे ऐक्टर्स जिनका उन्होंने करियर बनाया आज ऊने घास तक नहीं डालते।
