बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया पर बहुत संगीन आरोप

 


बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया पर बहुत संगीन आरोप लगा है। इस मामले में रितेश और जेनेलिया बुरी तरह से घिर गए हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि सीधे सादे दिखने वाले रितेश और जेनेलिया घोटाला जैसा काम कैसे कर सकते हैं। दरअसल, साल 2021 में रितेश और जेनेलिया ने अपनी कंपनी देश ऐग्रो प्राइवेट लिमिटेड के नाम से खोली। धि कंपनी बनने के महज 10 दिन बाद ही को महाराष्ट्र के लातूर में 2,55,000 वर्ग मीटर की जमीन कंपनी लगाने के लिए दे दी गई। जबकि जमीन लेने के लिए लाइन में 16 कंपनियां लगी थी, जिन्हें दरकिनार कर दिया गया और जमीन रितेश को दे दी गई। रितेश राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता विलासराव देशमुख महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे। पिछले दिनों जब महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना की सरकार चल रही थी तो उसमें रितेश के भाई अमित देशमुख मंत्री थे। अब आरोप है कि इसी मंत्री पद का फायदा उठाकर रितेश को जमीन दिला दी गई। साथ ही इस पर ₹116,00,00,000 का लोन भी दे दिया गया। महाराष्ट्र में अब सरकार बदल गई है और मामला देश देश मुख पर घूम गया है। बीजेपी के बड़े नेता प्रदीप मौर्य ने रितेश जेनेलिया की बखिया उधेड़ दी है। उन्होंने कहा है की ये सत्ता का दुरुपयोग है। इन आरोपों पर रितेश ने चुप्पी साध ली है। अगर मामले में सचमुच गड़बड़ी पाई जाती है तो रितेश का बचना बहुत मुश्किल हो जाएगा। फिलहाल रितेश इस वक्त बहुत बड़ी मुसीबत में फंस चूके हैं। 
और नया पुराने