अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर जया बच्चन से लिपटकर फूट फूटकर रोने लगे। सदी के महानायक को कभी किसी ने ऐसे रोते हुए नहीं देखा। ये नजारा सेट पर जिसने भी देखा उसकी आँखों से आंसुओं का सैलाब आ गया। जो मान सम्मान इस देश में अमिताभ बच्चन ने कमाए है वो आज तक कोई दूसरा ऐक्टर नहीं कमा सका। 80 साल के होने जा रहे हैं अमिताभ का इस उम्र में काम करने का ऐसा समर्पण देखकर जवान लोग भी खुद पर शर्म करने लगते हैं। अमिताभ बच्चन केबीसी का 14 वां सीज़न होस्ट कर रहे हैं। ये टीबी का अकेला ऐसा शो है जो साल 2000 से अब तक चल रहा है। 11 अक्टूबर को महानायक 80 साल के होने वाले हैं। इस मौके पर केबीसी के मंच पर वो होने जा रहा है जो आज तक नहीं हुआ। केबीसी के सेट पर पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ उनकी पत्नी जया बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन हॉट सीट पर दिखेंगे। इस एपिसोड का एक प्रोमो सामने आया है जिसे देखकर लोगों की आंखें भर आईं हैं। प्रोमो में दिखाया गया है कि खेल के बीच अचानक से स्कूटर बचता है तभी अमिताभ घोषणा करते है की आज का दिन खत्म हो गया है लेकिन उन्हें एहसास होता है की शो तो जल्दी खत्म कर दिया गया है लेकिन तभी अचानक वहाँ जया बच्चन आ जाती है और पत्नी को वहाँ देखते ही अमिताभ बच्चन की आँखों से आंसू फूट जाते हैं। वो जया को गले से लगा कर बेंतहर होते हैं। इसके बाद होस्ट की कुर्सी पर अभिषेक बच्चन बढ़ते हैं और फिर इस दौरान जया बच्चन अमिताभ बच्चन के बारे में ऐसा खुलासा करती है कि बिग बी की आँखों से आंसुओं का सैलाब फूट पड़ता है। तो फफक कर रोने लगते हैं। अब ये क्या खुलासा है ये तो प्रोमो में नहीं दिखाया गया, लेकिन ये स्पेशल एपिसोड अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर 11 अक्टूबर को आएगा। लोग अमिताभ को इस तरह से रोता देख परेशान हो गए हैं। सब जानते हैं कि जितना ये देश अमिताभ से प्यार करता है, शायद किसी दूसरे ऐक्टर्स से नहीं। उनकी उम्र बढ़ रही है। कई बार वो बीमार भी हो जाते हैं। फिलहाल तो ये प्रोमो आते ही लोग अब बस इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
