बदमाशों ने शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख को दिवाली से पहले उनको घर में घुसकर मार ने की धमकी दी l

 


 

शहनाज गिल को लेकर इस वक्त बहुत बड़ी खबर आ रही है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद बदमाश शहनाज गिल के परिवार के पीछे पड़ गए। बदमाशों ने शहनाज के पिता संतोख सिंह सुख को धमकी दी है कि दिवाली से पहले उनको घर में घुसकर मार देंगे। इस धमकी के बाद बॉलीवुड से लेकर पंजाबी फ़िल्म इंडस्ट्री में दहशत मच गई है। रिपोर्ट के मुताबिक संतोष सिंह के पास विदेशी नंबर से कॉल आया। पहले फ़ोन पर उन्हें गंदी गंदी गालियां दी गईं और फिर कहा गया कि दिवाली से पहले घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी जाएगी। पंजाब में इस वक्त सेलिब्रिटीज़ और उनके परिवार को लेकर माहौल बहुत खराब है। सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद भी सेलेब्रिटीज पर हमले नहीं रुक रहे। तीन 4 दिन पहले ही सिंगर अलफाज सिंह पर हमला हुआ था और इस वक्त वो अस्पताल में भर्ती हैं। शहनाज गिल पंजाब की सबसे बड़ी सेलिब्रिटीज़ में से एक है। वो मुंबई में रहती है। बदमाश उनका तो कुछ नहीं बिगाड़ सकते इसलिए वो शहनाज के परिवार के पीछे पड़ गए। संतोष सिंह पर पहले भी जानलेवा हमला हुआ था। पिछले साल 25 दिसंबर को संतों पर दो अनजान शख्स ने हमला किया था। उस दौरान संतोख सिंह की कार को गोलियों से छलनी कर दिया गया था, लेकिन इस हमले में वो बाल बाल बच गए थे। संतोष सिंह पंजाब बीजेपी के नेता हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस के जवान उनके साथ हमेशा तैनात रहते हैं, लेकिन बावजूद इसके बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो शहनाज के पीछे ही पड़ गए। यही वजह है कि शहनाज का परिवार उन्हें पंजाब नहीं आने देता। फिलहाल तो संतोष सिंह ने पुलिस में इसकी शिकायत दे दी है। लेकिन यहाँ मुंबई में शहनाज गिल अपने पिता को लेकर काफी डर गए हैं। वो लगातार घर बालों से संपर्क में हैं। 

और नया पुराने