सलमान खान को लेकर इस वक्त बहुत बड़ी खबर आ रही है। सलमान खान को व्हाई प्लस कैटगरी की सुरक्षा दे दी गई है। महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ये ऐलान किया है कि अब सलमान व्हाई प्लस कैटगरी की सुरक्षा में रहेंगे। 24 घंटे सुरक्षा का घेरा उन पर रहेगा। सलमान बॉलीवुड के अकेले ऐसे हीरो हैं जिन्हें इतनी भारी सुरक्षा दी गई है। अभी तक ये व्हाई प्लस कैटगरी की सुरक्षा सिर्फ और सिर्फ बॉलीवुड में कंगना रनौत के पास है। वहीं प्लस कैटगरी की सुरक्षा मिलते ही अब सलमान की सुरक्षा में यारा जवान तैनात होंगे। इन 11 जवानों में दो कमांडो होंगे, जिनके पास मशीन गन जैसा आधुनिक हथियार होता है। ये कमांडो इतने तेज होते हैं कि पलक झपकते ही किसी भी चाल को भांप लेते हैं और एक सेकंड के अंदर दुश्मन को ढेर कर देते हैं। ये किसी भी हाल में उस शख्स को बचा लेते हैं, जिनकी सुरक्षा में इन्हें तैनात किया जाता है। इन दो कमांडो के अलावा बाकी नौजवान सीआरपीएफ के होते हैं। ये बेहतरीन जवान होते हैं जो कमांडो को कवर देते हैं। इन 11 जवानों का किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम होता है। वैसे तो सलमान के साथ साथ ये सुरक्षा कंगना के पास भी है लेकिन कंगना से ज्यादा बड़ी सेक्युरिटी सलमान के पास पहले से ही मौजूद है। सलमान के आसपास हमेशा सात से आठ उनके निजी बाउंसर रहते हैं जो अब तक उनकी सुरक्षा ऐसे करते आए हैं कि सलमान को आज तक एक खरोंच भी नहीं आई है। पिछले दिनों ये खुलासा हुआ था कि सलमान को लॉरेंस विश्नोई गैंग ने कई बार मारने की कोशिश की, लेकिन वो मार नहीं पाए क्योंकि सलमान के साथ हमेशा इतनी सिक्योरिटी मौजूद थी। इस खुलासे के बाद सलमान की सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया और उनकी सुरक्षा में कई मुंबई पुलिस के शार्प शूटर और बेहतरीन जवानों को तैनात कर दिया गया, जिसके बाद सलमान की सिक्युरिटी में बढ़कर 1112 लोग हो गए। अब व्हाई कैटगरी की सुरक्षा मिलने के बाद सलमान की सिक्योरिटी और बड़ी हो गई है और अब सलमान की सुरक्षा 22 से ज्यादा लोग करेंगे। इतनी बड़ी सिक्योरिटी किसी भी दूसरे स्टार के पास नहीं है। हालांकि कई लोग ये भी सवाल उठा रहे हैं कि जब लॉरेंस जेल में है तो सलमान को कितनी सुरक्षा क्यों दी जा रही है? सेक्योरिटी देने का फैसला सरकार खुद करती है। ऐसे इनपुट लगातार मिल रहे हैं कि सलमान को किसी भी वक्त मारा जा सकता है। कई शूटर अभी भी उनको मौत के घाट उतारने के लिए घूम रहे हैं और उन्हें बस एक मौका चाहिए। इसलिए सरकार कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। और इसी वजह से सलमान को ये व्हाई प्लस कैटगरी की सुरक्षा दी गई है।
