अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे स्टार्स को धूल चटाकर इस साल अनुपम खेर बॉलीवुड के बादशाह बन गए

 

आखिर किस हाल में और कहा है अनुपम खेर की पहली पत्नी? कई लोगों को यह बात सुनकर झटका लगेगा क्योंकि अब तक लोगों को यही लगता था कि सिर्फ किरण खेर की ही अनुपम खेर के साथ ये दूसरी शादी थी लेकिन किरण खेर के साथ साथ ये अनुपम खेर की भी दूसरी शादी थी। 67 साल की उम्र में अनुपम खेर गजब का करिश्मा दिखा रहे हैं, 530 से ज्यादा फ़िल्में कर चूके हैं। अनुपम खेर की इस साल रिलीज हुई हर फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। द कश्मीर फाइल्स और कार्तिकेय टू की कमाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और इस साल उनकी तीसरी फ़िल्म ऊंचाइयां रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे स्टार्स को धूल चटाकर इस साल अनुपम खेर बॉलीवुड के बादशाह बन गए हैं। लेकिन इस बीच अचानक से अनुपम खेर की पहली पत्नी का मुद्दा निकलकर सामने आ गया है। लोग हैरानी से पूछ रहे हैं की क्या किरण खेर के साथ साथ अनुपम खेर ने भी दूसरी शादी की थी? इस सवाल का जवाब है हाँ। अनुपम खेर की पहली शादी मधुमती कपूर से हुई थी। और किरण खेर उनकी दूसरी पत्नी है। मधुमति कपूर वो हैं जिन्हें आप कई बार टेलीविजन और फिल्मों में माँ और दादी के रोल में देख चूके हैं लेकिन तब आपको नहीं पता चला होगा की ये अनुपम खेर की पहली पत्नी है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में मधुमति और अनुपम खेर बैच में थे। यहाँ से पास होने के महज 1 साल बाद दोनों ने साल 1979 में शादी कर ली थी। इस दौरान अनुपम खेर मुंबई पहुँच चूके थे और वहाँ उनकी मुलाकात हुई किरण खेर से जो उनका पहला प्यार थी। लेकिन अनुपम कभी उनसे अपनी दिल की बात नहीं कह पाए थे। अनुपम खेर और किरण खेर की मुलाकात थिएटर उसके दिनों में हुई थी। तब दोनों एक साथ थिएटर किया करते थे। शादीशुदा अनुपम खेर को एहसास हुआ की वो मधुमती के साथ जिंदगी नहीं बिता पाएंगे। लेकिन दूसरी तरफ दिक्कत ये थी कि जब अनुपम खेर और किरण खेर की मुलाकात हुई थी तब किरण की बिजनेसमैन गौतम बैरी के साथ शादी हो चुकी थी और उनका एक बेटा सिकंदर भी था। अनुपम खेर ने शादी के कुछ महीनों बाद ही मधुमति से तलाक ले लिया। इसके बाद अनुपम खेर और किरण खेर एक साथ फिल्मों में काम ढूंढने जाएं करते थे। इधर अनुपम खेर की लाइफ सेट होना शुरू ही तो साल 1985 में किरण खेर ने अपने बिजनेसमैन पति को तलाक दे दिया और तुरंत अपने बेटे को लेकर अनुपम खेर के पास आ गई और उसके बाद प्राइवेट सेरेमनी में दोनों ने इसी साल शादी रचा ली। तब से अब तक दोनों का रिश्ता मजबूती के साथ चला रहा है। दूसरी तरफ मधुमती ने अनु कपूर के भाई रंजीत कपूर से शादी की, लेकिन उनका वो रिश्ता भी ज्यादा नहीं चल सका। जहाँ अनुपम खेर का भरा पूरा परिवार है तो मधुमती इस उम्र में अकेली जिंदगी काट रही है।  

और नया पुराने