नहीं रिलीज होगी आदिपुरुष !फ्लॉप के डर से बॉलीवुड का फैसला


रिपोर्टर प्रिया  मगरराती 

जनता की ताकत के आगे बॉलीवुड ने अपने घुटने टेक दिए हैं। प्रभास और सैफ अली खान की फ़िल्म आदिपुरूष को लेकर बहुत बड़ा फैसला हुआ है। दो महीने बाद 12 जनवरी को रिलीज होने वाली आदिपुरूष की रिलीज को सीधा सीधा छे महीने के लिए टाल दिया गया है। ये अपने आप में बहुत बड़ा फैसला है जो बॉलीवुड के तरफ से लिया गया है। पिछले दिनों जब आदिपुरूष का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब इसके वीएफएक्स और लुक्स को देखकर लोगों ने कड़ा विरोध किया था। रबड़ के किरदार में सैफ अली खान को खिलजी जैसा लुक दे दिया गया था। हनुमान जी को अजीब सी दाड़ी लगा दी गई थी और राम जी को तो मूंछे ही लगा दी गई थी। पूरे ट्रेलर में हर जगह भगवान के साथ खिलवाड़ किया गया था। ये देखकर जनता भड़क गई और फ़िल्म को बॉयकॉट किया जाने लगा। इसके बाद आदिपुरूष के डायरेक्टर ओम राउत ने कहा कि उन्होंने यह फ़िल्म सिनेमा हॉल के लिए बनाई गयी है और जो लोग मोबाइल पर इसका ट्रेलर देख रहे हैं उन्हें ये बात समझ में नहीं आएगी। इसके बाद लोगों ने ओम राउत को कड़ी फटकार लगा दी। आदिपुरूष के मेकर्स चाहते थे जी से 12 जनवरी को ही रिलीज किया जाए और तब तक ऐसा माहौल बना दिया जाए कि लोगों को ये भरोसा हो जाए की ये एक बढ़िया फ़िल्म है। इसके लिए फ़िल्म के मेकर्स ने इधर उधर मीडिया में इंटरव्यू देकर अपनी सफाई दी। कुछ चाटुकार पत्रकार भी उनकी हाँ में हाँ मिलाकर जनता को बताते रहे कि फ़िल्म बहुत बढ़िया बनी है। लेकिन लोगों ने ये मानना तो दूर बल्कि लगातार इसका बायकॉट जारी रखा और नतीजा ये हुआ की आज ही आदिपुरूष के मेकर्स ने ये फैसला ले लिया की वो फ़िल्म को अब 12 जनवरी को रिलीज नहीं करेंगे। शादी पुरुष के मेकर्स की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है, आदिपुरूष केवल एक फ़िल्म नहीं है। प्रभु श्रीराम के प्रति भक्ति। वह हमारे गौरवशाली इतिहास और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। दर्शकों को एक अद्भुत अनुभव देने के लिए आदिपुरूष के निर्माण से जुड़े लोगों को थोड़ा अधिक समय देने की आवश्यकता है। आदि पुरुषम 16 जून 2023 को प्रदर्शित होगी। हम एक ऐसी फ़िल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध है जिसपर संपूर्ण भारत को गर्व होगा। इस रामराज्य में आपका सहयोग, प्रेम और आशीर्वाद हमें सदैव प्रेरित करता रहा है और करता रहेगा। हालांकि इस मैसेज से साफ है कि अब मेकर्स फ़िल्म पर दोबारा काम करके इसमें बड़ा बदलाव करेंगे। आदिपुरूष देश की सबसे महंगी फ़िल्म में अब तक इस पर ₹500,00,00,000 खर्च किए जा चूके हैं, लेकिन अब फ़िल्म को फिर से सही करने में ₹100,00,00,000 और खर्च होंगे तब ये टोटल खर्च 600,00,00,000 हो जाएगा। इतना बड़ा पैसा लगाकर मेकर्स ने बहुत बड़ा दांव खेला है। अब देखते हैं कि मेकर्स फ़िल्म में क्या बदलाव करते हैं और इस बदलाव को जनता पसंद भी करती है या फिर नहीं। 

और नया पुराने