Nawazuddin Siddiqui कहा 100 करोड लेंगे तो कैसे Hit होगी इन SuperStar की फिल्म

 


पिछले कुछ समय में बॉलीवुड इंडस्ट्री की बड़ी बड़ी फ़िल्में फ्लॉप हुई हैं। बड़े बड़े स्टार्स इन फिल्मों का हिस्सा थे, लेकिन ये फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाई नहीं कर पाई। भले ही पृथ्वीराज हो, जिसमें अक्षय कुमार थे या फिर रणवीर सिंह की 83 फ़िल्म हो या फिर रणबीर कपूर की शमशेरा हो इन फिल्मों के गिरने से बॉलीवुड ही है क्योंकि इनके बजट करोड़ों में थे। अब ऐसी गिरती ही फिल्मों पर बड़ा बयान दिया है नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्मों के फ्लॉप होने का ज़िम्मेदार उन स्टार्स को ठहराया है जो 100 करोड फीस लेते हैं। हम सब जानते हैं कि फ़िल्म इंडस्ट्री में कुछ स्टार्स हैं जिनकी फीस वाकई में 100 करोड है। इसमें अक्षय कुमार और सलमान खान का नाम आता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि जब एक फ़िल्म की स्क्रिप्ट अच्छी है और फ़िल्म मॉडेस्ट है तो वो फ़िल्म हिट होगी। उसे हिट होने से कोई नहीं रोक सकता। फ़िल्में फ्लॉप होती है क्योंकि उनका बजट बढ़ता है और बजट क्यों बढ़ता है? क्योंकि ये स्टार्स जो 100 ₹100 करोड लेते हैं वो इन फिल्मों के बजट को इतना हाई कर देते हैं। फ़िल्म में एक बियॉन्ड लिमिट के बाहर कमाई नहीं कर पाती और अच्छी फ़िल्में भी फ़िल्म फ्लॉप कहलाती है तो ऐसे में ये स्टार जिम्मेदार है जो 100 करोड उससे ज्यादा फीस लेते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने ऐसा बयान पहली बार नहीं दिया है। इससे पहले भी इन्हीं स्टार्स को लेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बड़ा तंज तब कसा था, जब उन्होंने कहा था कि अगर चार 4000 स्क्रीन्स पर फ़िल्में रिलीज होने लगे तो लोग तो कुत्ते बिल्लियों की फिल्मों को भी देखने जाएंगे। आप सुपर स्टार्स की क्या बात करते हैं? तब भी बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। नवाज़ बेफिक्र बोल रहे हैं और बहुत कुछ इंडस्ट्री को लेकर जो बोल रहे है वो सही भी है लेकिन कहीं ना कहीं ये चीजें आगे चलकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के खिलाफ़ जा सकती है और यूं कहे की जाने लगी है तो गलत नहीं होगा। क्योंकि पिछले कुछ समय से नवाजुद्दीन सिद्दीकी को लेकर एक नेगेटिव रिपोर्ट मीडिया में बहुत राउंड कर रही है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फ़िल्म में ओटीटी पर रिलीज नहीं हो रही है। इन फिल्मों की क्वालिटी बहुत गिरी हुई है। ओटीटी पर नवाज की फिल्मों का बॉयकॉट हो रहा है। और इस तरह की बातें नवाज के लिए आ रही है और इस कारण नवाज़ की कई सारी फ़िल्में हैं जो अटक चुकी है।  

और नया पुराने