प्रधानमंत्री
नरेंद्र मोदी ने आज मध्य
प्रदेश की राजधानी भोपाल
में आयोजित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर
उन्होंने लोकमाता के जीवन, उनके
कार्यों और समाज के
लिए किए गए योगदान को
श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। समारोह
को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मध्य
प्रदेश के भोपाल में
आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जयंती समारोह का हिस्सा बनना
मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है।"
उन्होंने आगे कहा कि अहिल्याबाई ने
प्रशासन, न्याय और धर्म के
क्षेत्र में जो आदर्श स्थापित
किए, वे आज भी
देश के लिए प्रेरणा
हैं। प्रधानमंत्री
ने इस मौके पर
अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति पर
पुष्प अर्पित किए और उनके योगदान
पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी
किया। समारोह में मुख्यमंत्री, अन्य केंद्रीय मंत्रीगण, राज्य के मंत्री और
बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।लोकमाता
अहिल्याबाई होल्कर को एक न्यायप्रिय
और दूरदर्शी शासिका के रूप में
याद किया जाता है, जिन्होंने अपने शासनकाल में गरीबों, महिलाओं और किसानों के
हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता
दी।इस
अवसर पर एक सांस्कृतिक
कार्यक्रम का भी आयोजन
हुआ, जिसमें लोकनृत्य, भजन और नाट्य रूपांतरण
के माध्यम से अहिल्याबाई के
जीवन प्रसंगों को प्रस्तुत किया
गया। प्रधानमंत्री ने अंत में
देशवासियों से आह्वान किया
कि वे लोकमाता के
मूल्यों को अपने जीवन
में उतारें और राष्ट्र निर्माण
में सक्रिय भूमिका निभाएं।