रिपोर्टर: श्री अभय द्विवेदी
5 जुलाई, न.दि. भाजपा दिल्ली प्रदेश में बाहरी दिल्ली जिले के अंतर्गत आने वाले नागलोई जाट मंडल, वार्ड 46 की नई मंडल टीम की घोषणा हुई ,जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार और संघ के पदाधिकारी रहे डॉ. अखिलेश द्विवेदी को पुनः मंडल अध्यक्ष चुना गया।
नवगठित मंडल में वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्षा के रूप में श्रीमती नवनीता चौधरी,श्री रामाशीष पांडेय,श्रीमती दीक्षा और श्री सुशील गोयल कार्य करेंगे। मंडल महामंत्री श्री रामनयन यादव और श्रीमती समीक्षा ढाका को बनाया गया है।मंडल मंत्रियों की नई टीम में श्री किशोर कुमार मिश्रा, श्रीमती सुनीता शौकीन,श्री रविंदर सैनी,श्री विजय दहिया के अलावा मंडल कोषाध्यक्ष के रूप में श्रेष्ठ कार्यकर्ता श्री रिंकू सिंह का नाम सामने आया है।
कार्यालय मंत्री के रूप में युवा कार्यकर्ता श्री रविंदर वर्मा होंगे।इसके अलावा पूर्व मंडल मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को जोड़कर कुल 46 कार्यकर्ताओं की प्रथम सूची मंडल कार्यकारिणी के रूप में सामने आई है।जिसमें 15 महिलाओं को विशेष रूप से स्थान दिया गया है।इसके अलावा श्री पंडितराम शर्मा,श्री सिद्धार्थ मौर्या,जनाब एम हुसैन,श्रीमती कमलेश सैनी,श्री दीपक गुप्ता,श्री मनोज राठौर,श्री छोटेलाल सहित नए और पुराने कार्यकर्ताओं को समाहित किया गया है।
इस अवसर पर जिला बाहरी दिल्ली के जिलाध्यक्ष श्री रामचंद्र चावरिया एवं जिला प्रभारी डॉ. योगेश आत्रेय जी ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं तथा मंडल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके अलावा वार्ड 46 की निगम पार्षद श्रीमती पूनम सैनी,नागलोई विधानसभा से विधायक श्री मनोज कुमार शौकीन एवं उत्तर पश्चिम लोकसभा सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया ने भी पूरी 46 सदस्यीय टीम को बधाई दी।उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह नई टीम जनहित के कार्यों में अग्रसर रहकर समाज के विकास के लिए एक मिसाल कायम करेगी।नांगलोई जाट मंडल को ऊंचाई पर ले जाएगी।मंडल में पार्टी से इतर भी सामाजिक सरोकारों से संबंधित कार्य होंगे जो पूरे दिल्ली प्रदेश के लिए मिशाल बनेंगे।