नरेंद्र मोदी को ब्यूनस आयर्स में भारतीय समुदाय से गर्मजोशी भरा स्वागत

 

                                          ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीनाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्यूनस आयर्स में भारतीय समुदाय से मुलाकात की, जहाँ उन्हें अत्यंत गर्मजोशी और सम्मान के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्रीमोदी ने कहा,"दूरी कभी भी सांस्कृतिक जुड़ाव में बाधा नहीं बन सकती।"उन्होंने कहा कि वह भारतीय समुदाय की इस आत्मीयता और लगाव से भावुक हो गए हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा"हजारों किलोमीटर दूर होने के बावजूद, भारतीय संस्कृति की चमक यहां की भारतीय बिरादरी में स्पष्ट रूप से दिख रही है। यह देखना गर्व की बात है कि हमारी परंपराएं और मूल्य दुनियाभर में जीवंत हैं।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने नृत्य, संगीत और पारंपरिक पोशाकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा भारत और अर्जेंटीना के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी और स्थानीय नागरिक शामिल हुए, जिन्होंने नृत्य, संगीत और पारंपरिक पोशाकों के माध्यम से भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में योग, आयुर्वेद और भारतीय भाषाओं के प्रचार-प्रसार पर भी चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने समुदाय को भारत सरकार की विभिन्न पहलजैसे डिजिटल इंडिया, वंदे भारत मिशन और प्रवासी भारतीय दिवसके बारे में जानकारी दी और प्रवासियों को भारत की विकास यात्रा में भागीदार बनने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत अब वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आवाज़ बन चुका है और यह तभी संभव हुआ है जब दुनिया भर के भारतीयों ने अपनी मेहनत और लगन से देश का नाम ऊँचा किया है। इस मुलाकात का अंत प्रधानमंत्री के सकारात्मक संदेश के साथ हुआ"जहाँ भी आप हों, भारत आपके साथ है। एक साथ हम भारत को नई ऊँचाइयों पर ले जा सकते हैं।"

 

 

और नया पुराने