सुनील परिहर
नई
दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन की पूर्व संध्या
पर, उनके 11 वर्षों की उपलब्धियों व
सुशासन पर दिल्ली स्ट्डी
ग्रुप द्वारा संकलित ‘‘चित्र प्रदर्शनी’लगाई गई। यह आयोजन दिल्ली
स्ट्डी ग्रुप अध्यक्ष डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में
संपन्न हुआ। इस चित्र प्रदर्शनी
का उद्घाटन प्रख्यात भारतीय पत्रकार व मुख्य संपादक
दूरदर्शन समाचार श्री सुधीर चौधरी ने किया। इस
फोटो प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक (भाजपा
शासित) 11 वर्षों के सफल सुशासन
और उनकी उपलब्धियों को प्रदर्शित किया
गया। वर्ष 2014 से 2025 तक प्रधानमंत्री मोदी
के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा देश के नागरिकों के
लिए शुरू की गई सभी
जन-कल्याणकारी योजनाओं को रंगीन कैनवस
स्टैंडियों पर बड़ा कर,
हिन्दी व अंग्रेजी भाषा
में प्रदर्शित किया गया। यह कार्यक्रम कॉन्स्टिट्यूशन
क्लब ऑफ इंडिया, डिप्टी
स्पीकर हॉल, रफि मार्ग, नई दिल्ली-01 पर
आयोजित किया गया। इस
अवसर पर पूर्व राज्यपाल
जगदीश मुखी, पूर्व केंद्रीय मन्त्री विजय गोयल, पूर्व महापौर नरेन्द्र कुमार चावला, पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी औऱ भाजपा दक्षिण
दिल्ली जिला अध्यक्ष माया
बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस
अवसर पर सूरीनाम स्पीकर
अश्विन अधीन का शुभकामना संदेश,
विश्व विख्यात सूरीनाम भोजपुरी गायक कृष रामखेलावन द्वारा रचित गीत व संगीत का
वीडियो, सेल्फी विद मोदी के संग दिल्ली
स्ट्डी ग्रुप सोशल मीडिया संयोजिका शालू कुमारी द्वारा निर्मित व निर्देशित लघु
फिल्म मोदी जी की उपलब्धियों
पर दिखाई गई। इस अवसर पर
अनेक देशों के विदेशी राजनयिक
मुख्यतः श्रीलंका, डेनमार्क, मिस्र, ब्रुनाई, ताइवान, इक्वाडोर, ईराक, लेसेथो, क्यूबा, इंडोनेशिया, रूस इत्यादि से उपस्थित रहे।
