नई दिल्ली, 3 दिसंबर 2025ः रोटरी क्लब दिल्ली सफदरजंग व दिल्ली स्ट्डी ग्रुप (गैर सरकारी संस्था) ने संयुक्त रूप से मिलकर ‘‘अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’’ मनाया। इसमें 100 दिव्यांगों को व्हीलचेयर भेंट की गई। सभी दिव्यांगों को दोपहर का भोजन परोसा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. विजय जौली अध्यक्ष दिल्ली स्टडी ग्रुप व रोटेरियन जनपद गर्वनर 3011 डॉ. रवि गुगनानी ने समाज कल्याण के लिए अपने लंबे समय से चल रहे समर्पण को दोहराया। चलना-फिरना एक बुनियादी अधिकार है। दोनों ने कहा कि व्हीलचेयर बांटकर हम लोगों की व्यक्तिगत आजादी व रोजाना के नित्य क्रिया कलापो को पूरा करने में मददगार सिद्ध होंगे। डॉ. जौली व डॉ. गुगनानी ने इसके साथ ही दिव्यांग लोगों की पहुंच को बेहतर बनाने के लिए सार्वजनिक जागरूकता व समाज के समर्थन पर बल भी दिया। यह कार्यक्रम आईडीपीडी की अवधारणा-‘‘सभी की पहुॅच व सम्मान को आगे बढ़ाने’’ को सर्वविदित करना रहा।
इसमें एक ऐसा समाज बनाने के लिए हमसब को मिलकर कोशिश करने की जरूरत पर बल दिया गया, जहॉ दिव्यांग लोग मजबूत और आजाद जिंदगी जी सकें। इस कार्यक्रम में सामाजिक नेता, सदस्य व स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। लाभार्थियों में आर्थिक व शारीरिक रूप से पीड़ित व कमजोर वर्ग के दिव्यांग लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्षा रोटेरियन टीना कपूर, सचिव तेजिंदर सिंह, चेयरमैन सामुदायिक सेवा शोभा तुली, सहायक गर्वनर डॉ. मधुमती सिंह, डीजीएन डॉ. पुष्पा सेठी, आईपीडीजी महेश त्रिखा, पीडीजी रमेश और डिस्ट्रिक्ट सचिव संदीप वाधवा मौजूद रहे। उनके संग दिल्ली स्ट्डी ग्रुप सचिव लायन राम गोपाल गोयल, कार्यकारी सचिव विजेंदर यादव, सोशल मीडिया संयोजिका शालू कुमारी और सचिव हीरा मजोका भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन मोना पुरी ने बाखुबी किया।