अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे जय पवार ने दी भावुक अंतिम श्रद्धांजलि – पूरा परिवार उमड़ा आंसुओं में

 

महाराष्ट्र की राजनीति में एक युग का अंत हो गया। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख नेता अजित पवार के निधन के बाद उनके गृहनगर बारामती में आज भावुक माहौल रहा। बुधवार को बारामती के पास हुए विमान हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई थी। आज गुरुवार को विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार और बेटे जय पवार ने पति और पिता को अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए गहरे शोक में डूबे नजर आए। तिम संस्कार के दौरान जब सुनेत्रा पवार मंच पर पहुंचीं, तो वे भावुक होकर बिलख पड़ीं। उन्होंने अपने पति अजित पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम प्रणाम किया। सुप्रिया सुले ने उन्हें संभालने की कोशिश की, लेकिन सुनेत्रा पवार का दर्द इतना गहरा था कि वे फफक-फफक कर रो पड़ीं। राज्यसभा सांसद और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने पूरे परिवार के साथ मिलकर इस दुख की घड़ी में मजबूती दिखाई, लेकिन आंसू छिप नहीं पाए। हजारों समर्थकों की मौजूदगी में "अजित दादा अमर रहें" के नारे गूंजते रहे। अजित पवार के दोनों बेटोंजय पवार और पार्थ पवार ने पिता को मुखाग्नि दी। जय पवार ने विशेष रूप से भावुक होकर पिता का अंतिम संस्कार किया। पूरा परिवारचाचा शरद पवार, चचेरी बहन सुप्रिया सुले, भतीजे रोहित पवार सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अन्य प्रमुख नेता भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में सुबह से ही लाखों की भीड़ जुट गई। लोग "दादा" को अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे। अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे शुरू हुई और मुख्य मैदान तक पहुंची। गन सैल्यूट के साथ राजकीय सम्मान दिया गया। पूरा महाराष्ट्र और देश इस दुख में शामिल रहा।यह घटना महाराष्ट्र की राजनीति के लिए बहुत बड़ा झटका है। अजित पवार बारामती के लोगों के "दादा" थे, जिन्होंने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी। सुनेत्रा पवार और जय पवार का यह भावुक विदाई का क्षण हर किसी के दिल को छू गया।

 

 

और नया पुराने