नई
दिल्ली: Iconic Peace
Award Council द्वारा
27 फरवरी 2026 को आयोजित Iconic Peace Award Council 2026 समारोह का भव्य आयोजन
Constitution Club of India, नई
दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस
गरिमामय समारोह में पूरे भारत देश के विभिन्न राज्यों
से आए लगभग 100 प्रतिष्ठित
प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट
कार्यों एवं समाज व राष्ट्र निर्माण
में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित
किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, व्यवसाय, उद्यमिता, कला एवं संस्कृति, आईटी सहित अनेक क्षेत्रों से जुड़े विशिष्ट
व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
समारोह
का मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों को राष्ट्रीय मंच
प्रदान करना एवं उनके योगदान को सम्मानित करना
रहा। सभी सम्मानित अतिथियों को प्रशस्ति पत्र
एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया
गया। यह आयोजन राष्ट्रीय
एकता, शांति और उत्कृष्टता का
प्रतीक बनकर उभरा, जिसमें देशभर से आए प्रतिभागियों
ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह
आयोजन केवल एक सम्मान समारोह
नहीं था…यह उन असली
नायकों का उत्सव था,
जो बिना शोर किए समाज की तस्वीर बदल
रहे हैं।
तालियों
की गूंज, सम्मान की गरिमा और
भावनाओं से भरा वातावरण—दिल्ली
की इस ऐतिहासिक धरती
पर देश के कोने-कोने
से आए 100 से अधिक व्यक्तित्वों
को उनके अद्वितीय योगदान के लिए सम्मानित
किया गया। हर चेहरा एक
कहानी था… संघर्ष की, समर्पण की, और सफलता की।
IPAC का विज़न स्पष्ट और प्रेरक है
–“हर योगदान को
पहचान, हर प्रतिभा को
प्रेरणा।” यह
मंच केवल ट्रॉफी देने के लिए नहीं
बना, बल्कि उत्कृष्टता, नवाचार और शांति की
संस्कृति को समाज में
स्थापित करने के लिए समर्पित
है। इस ऐतिहासिक समारोह
की शोभा बढ़ाने पहुँचे अनेक प्रतिष्ठित अतिथि:
Vijay Sampla ( विजय सांपला) – भारत
सरकार के पूर्व राज्यमंत्री
आचार्य येशी फुन्टशोक – प्रमुख महायान बौद्ध भिक्षु एवं तिब्बती निर्वासित संसद के पूर्व उपाध्यक्ष, Sayonara Teles Lad – पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश, Bishnu Prasad Baral – नेपाल हिन्दू राष्ट्र पुनर्स्थापना मंच चेयरमैन, नेपाल ,Sushmita जी – चेयरपर्सन इन
सभी की गरिमामयी उपस्थिति
ने समारोह को और भी
ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बना
दिया। Iconic Peace
Award 2026 ने यह साबित किया
कि असली सफलता पद, प्रतिष्ठा या संपत्ति में
नहीं होती— बल्कि उस मुस्कान में
होती है, जो आपके प्रयासों
से किसी और के चेहरे
पर आती है। यह
मंच हमें याद दिलाता है कि समाज
बदलने के लिए बड़े
संसाधनों की नहीं, बल्कि
बड़े दिल की आवश्यकता होती
है। एक व्यक्ति का
छोटा सा सकारात्मक कदम
भी लाखों जीवनों में उम्मीद की किरण बन
सकता है।
.png)
.png)
.png)