रीनाम पूर्व राष्ट्रपति संतोखी के निधन पर भारत में गहरा शोक व दुःख: डा. विजय जौली

 

                                              नई दिल्ली, 31 मार्च 2026 वरिष्ठ भारतीय भाजपा नेता डा. विजय जौली ने एक विज्ञप्ति जारी कहा कि भारतीय गणराज्य के नागरिक, आज सूरीनाम के पूर्व राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद ‘‘चानसंतोखी के निधन की खबर से दुःखी, स्तब्ध और शोकाकुल है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार, उनकी राजनीतिक पार्टी ‘‘प्रगतिशील सुधार दल सूरीनाम उनके मित्रों के साथ है। डाॅ. जौली ने बताया कि उनकी राष्ट्रपति संतोखी से सूरीनाम की राजधानी पारामारिबो स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में कई बार भेंट हुई थी।  डा. जौली ने स्मरण कराया कि वर्ष 2020 में संतोखी ने संस्कृत भाषा में राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। इससे भारत और सूरीनाम की मजबूत विरासत सांस्कृतिक संबंध वैश्विक पटल पर परिलक्षित हुए। इससे पूर्व वे सूरीनाम के न्याय पुलिस विभाग मंत्री तथा पुलिस कमिश्नर भी रहे। उन्होंने सूरीनाम की आर्थिक स्थिरता समृद्धि के लिए सदैव काम किया। उन्हें भारत सरकार ने ‘‘प्रवासी भारतीय पुरस्कार सम्मान से सम्मानित भी किया था। वे भारत में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस में मुख्य अतिथि के रूप में भी शामिल हुए थे। डा. जौली ने कहा कि दिवंगत संतोखी, भारत और सूरीनाम की जन-जन मैत्री (पीपुल टू पीपुल फ्रेंडशिप) को बढ़ावा देने के लिए सदैव समर्पित रहे। भारत ने आज अपना एक सच्चा मित्र ‘‘चान खो दिया है। हम सर्वशक्तिमान ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले। तथा उन्हें स्वर्ग में अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ओम शांति ओम।

और नया पुराने