उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति डिजिटल इकोनॉमी और सोशल गवर्नेंस की नई दिशा

 

pic credit -myogiaditya nath x

CM योगी आदित्यनाथलखनऊ: उत्तर प्रदेश की महिलाएं अब सिर्फ विकास की भागीदार नहीं, बल्कि डिजिटल अर्थव्यवस्था और सामाजिक शासन की रीढ़ बन चुकी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए कहा कि प्रदेश की बहनें और बेटियां सुरक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनकर 'नए उत्तर प्रदेश' की विकास यात्रा में मजबूती से योगदान दे रही हैं।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा:“आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के विजन को साकार करते हुए उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति आज नए आत्मविश्वास के साथ डिजिटल इकोनॉमी और सोशल गवर्नेंस की दिशा तय कर रही हैं। बहन-बेटियां सुरक्षित, सशक्त और स्वावलंबी बनकरनए उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में सहभागी बन रही हैं।महिलाओं का सशक्तिकरण डबल इंजन सरकार की प्राथमिकतामुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि जब महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं, तो पूरा परिवार आत्मनिर्भर हो जाता है और राष्ट्र निर्माण की मजबूत इकाई तैयार होती है। योगी सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश की लाखों महिलाएं अब डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, स्व-सहायता समूहों, उद्यमिता और सरकारी सेवाओं के माध्यम से आगे बढ़ रही हैं।मुख्य बिंदु:उत्तर प्रदेश में महिलाओं को डिजिटल स्किल्स, फाइनेंशियल लिटरेसी और उद्यमिता प्रशिक्षण देकर उन्हें डिजिटल इकोनॉमी से जोड़ा जा रहा है।सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करते हुए महिलाओं को सामाजिक गवर्नेंस का अहम हिस्सा बनाया जा रहा है। नए उत्तर प्रदेश' के निर्माण में बहन-बेटियों की सक्रिय भागीदारी बढ़ रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तिकरण के विजन को उत्तर प्रदेश में पूरी ताकत से लागू करने का संकल्प दोहराया। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से आज उत्तर प्रदेश की महिलाएं सिर्फ घर-परिवार संभाल रही हैं, बल्कि अर्थव्यवस्था और शासन व्यवस्था को भी नई दिशा दे रही हैं।यह बयान ऐसे समय में आया है जब योगी सरकार लगातार महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक स्वावलंबन पर फोकस कर रही है।

 

और नया पुराने