स्नेहल सोनी - झारखंड की 11 वर्षीय नन्ही भजन गायिका स्नेहल सोनी अपनी मधुर, स्पष्ट और भावपूर्ण आवाज़ के कारण भक्ति संगीत के क्षेत्र में तेजी से राष्ट्रीय पहचान बना रही है।कम उम्र में ही स्नेहल सोनी पारंपरिक भजन, लोक संगीत, शास्त्रीय संगीत, स्तोत्र तथा गुरबानी जैसे विविध संगीत रूपों में अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर रही हैं। अपनी पढ़ाई के साथ-साथ संगीत साधना को निरंतर आगे बढ़ा रही हैं। स्नेहल सोनी ने कम आयु में ही अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं।उनके गायन में भक्ति भाव, स्पष्ट उच्चारण और गहराई देखने को मिलती है, जो उन्हें विशिष्ट बनाती है।
मन्नत दुग्गल - दिल्ली की अनुभवी 16 साल की बहुमुखी प्रतिभा की धनी एक्टर मन्नत दुग्गल ने कई बॉलीवुड फिल्मों, लघु फिल्म, विज्ञापनों, प्रिंट शूट आदि में अपनी कला का परिचय दिया है।उनके चेहरे के भाव, मनमोहक मुस्कान और बोलने का अंदाज हर किसी को मंत्रमुग्ध कर देता है।अपनी पढ़ाई के साथ साथ इतनी बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं जिसको देखते हुए उनके बड़े होकर एक सफल और प्रसिद्ध एक्टर बनने के संकेत मिलते हैं। वन्या, स्नेहल और मन्नत को उनके कार्यों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है। आपको बताते चलें कि इससे पहले 20 साल या उससे कम उम्र की श्रेणी में फरीदाबाद से सृष्टि गुलाटी और दिल्ली से वान्या शर्मा को कल्कि फाउंडेशन ट्रस्ट का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। समस्त कल्कि परिवार गौरवान्वित अनुभव कर रहा है एवं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता है।