आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ऐक्शन हीरो आज रिलीज हो चुकी है। फ़िल्म का ट्रेलर देखकर पता चलता है कि ये फ़िल्म एक सस्पेंस फ़िल्म है जिसमें शक होता है की आयुष्मान खुराना ने मर्डर किया है और आयुष्मान खुराना ऐसा बताता है कि उन्होंने मर्दन नहीं किया है। आयुष्मान खुराना हर बार किसी मुद्दें पर बात करते है। वो किसी टॉपिक या किसी सब्जेक्टिव फ़िल्म पर ही बात करते हैं लेकिन इस बार आयुष्मान खुराना एक अलग तरह की फ़िल्म लेकर आए हैं। आयुष्मान खुराना की इस फ़िल्म को जो अर्ली रिस्पॉन्स मिला है वो इतना खास नहीं है। कहा जा रहा है ये लोग थिएटर में कम पहुंचे हैं। जिसकी उम्मीद थी उससे बहुत कम लोग थिएटर में इस फ़िल्म को देखने पहुँचे हैं और ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फ़िल्म अगर अपने रिलीज के पहले दिन 1 करोड भी कमा ले तो बहुत बड़ी बात होगी। वेल अगर ऐसा है तो आयुष्मान खुराना के लिए यह बहुत ही टफ सिचुएशन हो जाएगी। आयुष्मान खुराना की पिछली कुछ फ़िल्में जैसे कि चंडीगढ़ करे आशिकीन एक ये सारी फ़िल्में फ्लॉप हुई है। ऐसे में आयुष्मान खुराना एक बेहतर ऐक्टर हैं और उन्हें फिर से बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस देने की जरूरत है। शानदार कहानी की जरूरत है। बट अनेक के साथ ऐसा हो नहीं पा रहा है। इसके कई रीज़न हो सकते हैं। फ़िल्म का सब्जेक्ट हो सकता है, फ़िल्म में कोई हिरोइन नहीं है। फ़िल्म में ग्लैमर नहीं है। शायद यह भी हो सकता है। हालांकि के साथ आयुष्मान खुराना का आइटम नंबर हैं जरूर लेकिन वो भी शायद इस फ़िल्म को ज़्यादा खींच नहीं पाया। सबसे बड़ी बात ये फ़िल्म रिलीज तब हुई है जब अजय देवगन की दृश्यम के कलेक्शनस होना बंद नहीं हुए है। वो फ़िल्म अभी भी देखी जा रही है। साथ ही वरुण धवन की भेड़िया भी रिलीज हुई है। कम लोग वरुण धवन की फ़िल्म को देख रहे हैं। लेकिन हाँ बच्चे जो है, फैमिली जो है वो ये फ़िल्म देखने जा रहे हैं। ऐसे में आयुष्मान खुराना की फ़िल्म ऐक्शन हीरो फीकी पड़ती नजर आ रही है। इस फ़िल्म में आयुष्मान खुराना के अलावा जयदीप अहलावत जो एक शानदार ऐक्टर हैं, वो भी इस फ़िल्म का हिस्सा है।
