"जहाँ चाह
होती
है,
वहाँ
राह
होती
है!"दिल को छू लेने
वाला दृश्य आज राजधानी दिल्ली
में तब देखने को
मिला, जब सैकड़ों दिव्यांग
साथियों को व्हीलचेयर उपहार
स्वरूप भेंट की गई। इस
विशेष आयोजन का नेतृत्व किया
रोटरी क्लब सफदरजंग की अध्यक्ष टीना
कपूर और दिल्ली स्टडी
ग्रुप के अध्यक्ष, वरिष्ठ
समाजसेवी डॉ विजय जौली
ने।
सम्मान,
सहारा
और
सशक्तिकरण
की
मिसाल:"दिव्यांगता कोई कमजोरी नहीं, बल्कि हौसलों की उड़ान है।"
– इस भावना को साकार किया
गया उस कार्यक्रम में,
जहाँ दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री
श्री रविंदर इंदराज सिंह स्वयं मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे और अपने हाथों
से व्हीलचेयर वितरित कर दिव्यांगजनों को
सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया।
उपस्थित
रहे
ये
विशिष्ट
चेहरे:
-Rotary
District Governor डॉ
रवि गुगनानी
-Deputy
Governor डॉ मधुमती सिंह
-तेजिंदर सिंह वर – स्टडी ग्रुप सलाहकार
-गजेंद्र सोलंकी – दिल्ली स्टडी ग्रुप महामंत्री
-योगेश टंडन, कुमारी लुभना आसिफ़ – मंत्री
-श्रीमती शालू कुमारी – सोशल मीडिया संयोजिका
कार्यक्रम की शुरुआत भारत
माता के सम्मान में
राष्ट्रगान से हुई, जिससे
पूरे हॉल में देशभक्ति की भावना उमड़
पड़ी। मंच से जब-जब
किसी दिव्यांग को व्हीलचेयर दी
गई, तब-तब तालियों
की गूंज के साथ आंखें
भी नम हुईं।
डॉ
जौली
ने
अपने
वक्तव्य
में
कहा:
"दूसरों
की जिंदगी में रोशनी भरना ही सच्चा धर्म
है। हम सब मिलकर
एक ऐसा भारत बना सकते हैं, जहाँ कोई भी दिव्यांग खुद
को अकेला न महसूस करे।”
यह सिर्फ एक
कार्यक्रम नहीं था, यह मानवता का
महापर्व था। एक ऐसा प्रयास,
जो न सिर्फ व्हीलचेयर,
बल्कि उम्मीदों का पहिया भी
साथ लेकर आया।