हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को जन्मदिन पर भावुक पोस्ट से किया याद, लिखा – “तुम हमेशा मेरे साथ हो दिल में

 

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने पति और सुपरस्टार धर्मेंद्र को उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र कोमाय डियर हार्टकहकर संबोधित किया और बताया कि कैसे पिछले दो हफ़्तों से वे टूटे दिल के टुकड़े जोड़ने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन धर्मेंद्र की आत्मा हमेशा उनके साथ है।
हेमा मालिनी ने लिखाHappy birthday my dear heart
दो हफ़्ते से ज़्यादा हो गए जब तुमने मुझे अकेला छोड़ दिया और मेरा दिल तोड़ दिया। अब धीरे-धीरे टुकड़े जोड़कर ज़िंदगी को फिर से संवारने की कोशिश कर रही हूँ। मुझे पता है कि तुम आत्मा के रूप में हमेशा मेरे साथ हो। हमारी साथ बिताई खुशियाँ और यादें कभी मिटाई नहीं जा सकतीं। उन यादों को फिर से फिर जी लेने से मुझे सुकून और खुशी मिलती है।
भगवान का शुक्रिया कि हमें इतने ख़ूबसूरत साल साथ मिले, हमारी दो प्यारी बेटियाँ (ईशा और अहाना) मिलीं जो हमारे प्यार की निशानी हैं, और वो सारी खुशियाँ जो हमेशा मेरे दिल में ज़िंदा रहेंगी। 
आज तुम्हारे जन्मदिन पर मेरी प्रार्थना है कि भगवान तुम्हें वो शांति और सुख दे जो तुम्हारी नेकी, नम्रता और इंसानियत के प्यार के लिए तुम पूरी तरह हक़दार हो।
Happy birthday dear love ”पोस्ट के साथ हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के साथ अपनी कई पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं जिनमें दोनों बेहद खुश नज़र रहे हैं। इन तस्वीरों में शादी की फोटोज़ से लेकर परिवार के साथ बिताए पलों की झलकियाँ हैं।
फैंस हुए भावुक, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट:हेमा मालिनी की इस पोस्ट को देखते ही फैंस का दिल भर आया। हजारों लोग कमेंट कर रहे हैं और धर्मेंद्र को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक यूज़र ने लिखा – “दोनों का प्यार सच्चा और अमर है, तो किसी ने लिखा – “हेमा जी की ये पोस्ट पढ़कर आँखें भर आईं।धर्मेंद्र और हेमा मालिनी बॉलीवुड के सबसे आइकॉनिक कपल्स में से एक हैं। दोनों ने 1980 में शादी की थी और उनके दो बेटियाँईशा देओल और अहाना देओल हैं। आज भी दोनों का रिश्ता फैंस के लिए मिसाल है।हेमा मालिनी की ये पोस्ट इस बात का सबूत है कि सच्चा प्यार मौत के बाद भी ज़िंदा रहता है और दिल में हमेशा बस्ता है।

 

 

 

 

और नया पुराने