PM Modi Kerala Tamil Nadu Visit Live Updates: केरल में पीएम मोदी ने शहरी गरीबों के उत्थान पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

 

PM Modi Tamil Nadu Visit Today Live News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज केरल और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। यह दौरा दोनों ही राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। केरल में जहां एनडीए ने अपने चुनावी अभियान का भव्य आगाज़ किया, वहीं तमिलनाडु में पीएम मोदी एनडीए की जनसभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में एक विशाल रोड शो के साथ एनडीए के 2026 विधानसभा चुनाव अभियान की औपचारिक शुरुआत की। रोड शो में भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे और पूरे शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।पीएम मोदी ने इस दौरान केंद्र सरकार की ओर से केरल के शहरी गरीबों के उत्थान के लिए किए गए प्रयासों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत योजना और अन्य शहरी विकास परियोजनाओं से लाखों लोगों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। प्रधानमंत्री ने केरल दौरे के दौरान कई अहम विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसके साथ ही उन्होंने चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, जिससे राज्य की रेल कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। पीएम मोदी के आज एक जनसभा को संबोधित करने की भी संभावना है, जहां वे राज्य के विकास और एनडीए के विज़न पर बात करेंगे। केरल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु पहुंचेंगे। उनके दौरे का अगला पड़ाव माधुरंथकम है, जहां वह एनडीए की एक बड़ी सार्वजनिक बैठक को संबोधित करेंगे। पीएम के दौरे को देखते हुए शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए गए हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विधानसभा में VB G RAM G Act के खिलाफ एक प्रस्ताव ला सकती है। इस प्रस्ताव के जरिए मनरेगा (MGNREGA) को फिर से बहाल करने की मांग की जाएगी।मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान इस बात की घोषणा की। उन्होंने केंद्र सरकार पर ग्रामीण रोजगार योजनाओं को कमजोर करने का आरोप लगाया। केरल और तमिलनाडुदोनों राज्यों में अप्रैल में प्रस्तावित चुनावों से पहले प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा सियासी तापमान बढ़ाने वाला माना जा रहा है। एनडीए और विपक्षी दलों के बीच चुनावी रणनीतियां अब खुलकर सामने आने लगी हैं।

और नया पुराने